{"_id":"6060be958ebc3e8d04729635","slug":"corona-in-chhattisgarh-villages-119-people-including-sarpanch-of-dhaur-infected-entire-village-declared-as-containment-zone","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ के गांवों में कोरोना: ढौर की सरपंच समेत 119 लोग संक्रमित, सीएम बघेल के गृह क्षेत्र में भी फैला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ के गांवों में कोरोना: ढौर की सरपंच समेत 119 लोग संक्रमित, सीएम बघेल के गृह क्षेत्र में भी फैला
Sun, 28 Mar 2021 11:06 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sun, 28 Mar 2021 11:06 PM IST
सार
- छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा
- अब गांवों में महामारी दस्तक देने लगी
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण
- फोटो : Pixabay
विस्तार
छत्तीसगढ़ में कोरोना अब गांवों तक दस्तक देने लगा है। राज्य के दुर्ग जिले के ढौर गांव में यह तेजी से फैला। 3500 की आबादी वाले इस गांव में 119 लोग संक्रमित हैं और एक की मौत हो चुकी है। गांव की सरपंच व दो पंच भी महामारी के शिकार हो गए हैं।
विज्ञापन
ढौर गांव में 700 परिवार रहते हैं। यहां के प्रत्येक दूसरे-तीसरे घर में संक्रमण पहुंच चुका है। लाचार होकर दुर्ग जिला प्रशासन ने पूरे गांव को एक सप्ताह के लिए कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। गांव में अब बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया और न ही वहां से कोई बाहर जा सकेगा।
विज्ञापन
गांव के लोग शहर में जाते हैं काम करने
अधिकारियों का कहना है कि ढौर गांव में संक्रमण की वजह बड़ी संख्या में गांव के लोगों का शहर में काम करने जाना है। गत दिनों गांव में मेला भी लगा था। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। प्रशासन गांव में तेजी से कोविड-19 टेस्ट करा रहा है।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने चेताया था
पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछली समीक्षा बैठक में चेताया था कि शहर से गांव की तरफ बढ़ता कोरोना ज्यादा खतरनाक है। अगर कोरोना गांव-गांव तक पहुंच गया तो स्थिति खतरनाक हो जाएगी।