फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   corona cases in chhattisgarh durg district where cremation and graveyard space reduced due to high number of corona death

छत्तीसगढ़ : दुर्ग में कोरोना का कहर, कब्रिस्तान में जगह नहीं, अंतिम संस्कार की भी 'वेटिंग लिस्ट'

Sat, 03 Apr 2021 03:33 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 03 Apr 2021 03:33 PM IST
सार

  • छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कब्रिस्तान और शमशान घाट पर जगह पड़ी कम
  • अंतिम संस्कार के लिए जल्द ही दो-तीन जगहों का प्रबंध कर रहे हैं- जिलाधिकारी
  • 6-14 अप्रैल तक दुर्ग जिले में संपूर्ण लॉकडाउन का एलान किया गया

विज्ञापन
corona cases in chhattisgarh durg district where cremation and graveyard space reduced due to high number of corona death
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में अंतिम संस्कार और कब्रिस्तान में कम पड़ी जगह - फोटो : ANI

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कोरोना की स्थिति बेहद खतरनाक होती जा रही है। यहां रोजाना कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है। यही वजह है कि यहां कब्रिस्तानों और शमशान घाट पर शवों को दफनाने या जलाने के लिए जगह की कमी हो गई है। 

विज्ञापन


दुर्ग के जिलाधिकारी ने कहा कि इससे पहले दो जगहों पर अंतिम संस्कार किया जाता था लेकिन पिछले दो दिनों से मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है, जिस कारण जगह की कमी हो गई है। जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि शवों के अंतिम संस्कार के लिए हम दो-तीन और जगहों का प्रबंध कर रहे हैं। 
विज्ञापन

 

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और इसी कारण मंगलवार यानी छह अप्रैल से यहां संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है। यह लॉकडाउन 14 अप्रैल तक जारी रहेगा। बता दें कि शुक्रवार को राज्य में कोरोना वायरस के 4,174 नए मामले सामने आए थे। 


राज्य में कोरोना से संक्रमित मामलों का कुल आंकड़ा साढ़े तीन लाख से भी ज्यादा है। स्वास्थ्य विभाद की माने तो राज्य में संक्रमित मामले 3,57,978 हैं। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के आगे 33 मरीजों ने अपना दम तोड़ा है। शुक्रवार को दुर्ग जिले में ही कोरोना के 964 नए मामले सामने आए थे। राज्य में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी जिलाधिकारियों को ये आदेश दिया कि वो स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार लॉकडाउन लगाने का फैसला ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed