फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Cooperative Minister Kedar Kashyap inspected paddy procurement in Kendri in chhattisgarh

CG News: सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने किया केंद्री में धान खरीदी का निरीक्षण, किसानों के लिए कही ये बात

Thu, 21 Nov 2024 06:05 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 21 Nov 2024 06:05 PM IST
सार

सहकारिता मंत्री केदार कश्यप अभनपुर विकासखंड के केंद्री धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने इस मौके पर खरीदी केंद्र में नमी मापक यंत्र से धान की नमी की जांच की।

विज्ञापन
Cooperative Minister Kedar Kashyap inspected paddy procurement in Kendri in chhattisgarh
सहकारिता मंत्री ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहकारिता मंत्री केदार कश्यप अभनपुर विकासखंड के केंद्री धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने इस मौके पर खरीदी केंद्र में नमी मापक यंत्र से धान की नमी की जांच की। उन्होंने कहा कि किसानों को धान बेचने में सहुलियतें प्रदान करने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन टोकन की व्यवस्था की गई है। टोकन व्यवस्था में किसी भी प्रकार की समस्या किसानों को नहीं होगी। साथ ही धान खरीदी केंद्र से धान का उठाव भी जल्द ही प्रारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन


मंत्री कश्यप ने केंद्र में धान बेचने आये किसानों से कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों की तत्कालिक जरूरत को ध्यान में रखते हुए माइक्रो एटीएम के माध्यम से उपार्जन केंद्र में ही 2000 से 10,000 की राशि निकालने की सुविधा दी है। उन्होंने किसानों से माइक्रो एटीएम से पैसे निकालने की अपील की, किसान योगेश्वर साहू ने 10 हजार रूपए, झालीराम सिन्हा ने 10 हजार समेत अन्य किसानों ने मंत्री की उपस्थिति में माइक्रो एटीएम से पैसे निकाले।
विज्ञापन


मंत्री कश्यप ने इस मौके पर खरीदी केंद्र में पहुंचे किसानों से बातचीत कर सुविधाओं और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। मंत्री कश्यप ने खरीदी केंद्र में किसानों को एटीएम का वितरण किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हित में प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल में धान खरीदा जा रहा है। इससे किसान सशक्त होंगे। सिंचाई के क्षेत्र में भी छत्तीसगढ़ सरकार योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed