फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   container hit bike and an innocent one and a half year old child died In Janjgir Champa

CG: कंटेनर ने बाइक सवार पति-पत्नी और बच्चे को मारी टक्कर, बच्चे की मौके पर ही मौत; महिला की हालत गंभीर

Thu, 03 Apr 2025 04:12 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 03 Apr 2025 04:12 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले में कंटेनर ने बाइक सवार पति-पत्नी और बच्चे को चपेट में लिया। हादसे में डेढ़ साल के बालक की मौके पर ही मौत हुई है। वहीं मां गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन
container hit bike and an innocent one and a half year old child died In Janjgir Champa
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवागढ़ थाना क्षेत्र के केरा में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। कंटेनर ने बाइक सवार पति-पत्नी और बच्चे को चपेट में लिया। हादसे में डेढ़ साल के बालक की मौके पर ही मौत हुई है। वहीं, मां को गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर किया गया है। पिता को भी चोट आई है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, करही का रहने वाला घनश्याम पाटले अपनी पत्नी चंद्रकला और दो बच्चों के साथ पचारी से अपने गांव मोटरसाइकिल से जा रहा था। वह केरा बस स्टैंड के पास पहुंचा हुआ था, तभी शिवरीनारायण की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें अपनी चपेट में लिया। हादसे में एक डेढ़ के मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मां चंद्रकला गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। वहीं, घनश्याम को हल्की चोट आई है। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


हादसे के बाद ग्रामीणों ने मौके पर चक्काजाम किया था। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर समझाइस देकर चक्काजाम खत्म करा दिया है। वहीं, कंटेनर वाहन के मालिक ने एक लाख रुपये मुआवजा और 50 हजार रुपये शिवरीनारायण व्यापारी बिल्लू सेठ ने दिया और 25 हजार रुपये जिला प्रशासन की ओर से मृतक के परिवाजनों को दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed