{"_id":"662a2060645510b98c00fcfe","slug":"constable-seriously-injured-in-road-accident-in-jagdalpur-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: जगदलपुर में कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर, हादसे में आरक्षक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: जगदलपुर में कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर, हादसे में आरक्षक गंभीर रूप से घायल
Thu, 25 Apr 2024 02:50 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 25 Apr 2024 02:50 PM IST
सार
जगदलपुर जिले में कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घायल आरक्षक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के लालबाग तिराहे के पास बुधवार की रात को एक तेज रफ्तार कार व बाइक सवार के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरक्षक के सिर में गंभीर चोट लग गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम और परिजन भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि रक्षित केंद्र में पदस्थ सुनील सिदार अपनी बाइक पर सवार होकर लालबाग की ओर जा रहे थे, तभी अचानक से लालबाग तिराहे पर सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार टक्कर हो गई। घटना के तत्काल बाद घायल को पहले महारानी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि आरक्षक के सिर में गंभीर चोट लगी है। इसके बाद उन्हें मेडिकल कालेज डिमरापाल रेफर कर दिया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन