फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Constable's body found hanging in Raipur, police found suicide note

Raipur News: रायपुर में कांस्टेबल का शव फंदे पर लटका मिला, पुलिस को मिला सुसाइड नोट

Wed, 19 Nov 2025 11:59 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 19 Nov 2025 11:59 AM IST
सार

स्थानीय निवासियों ने पुलिस को सूचना दी कि कॉलोनी के सामने स्थित एक खाली मैदान में एक व्यक्ति गमछे से लटक रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान शव को नीचे उतारा गया और आसपास की जगहों की तलाशी ली गई।

विज्ञापन
Constable's body found hanging in Raipur, police found suicide note
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर के अमलीडीह पुलिस कॉलोनी इलाके में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पुलिस कांस्टेबल का शव संदिग्ध हालत में फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में पदस्थ कांस्टेबल लक्ष्मीप्रसाद गबेल के रूप में हुई है। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों ने पुलिस को सूचना दी कि कॉलोनी के सामने स्थित एक खाली मैदान में एक व्यक्ति गमछे से लटक रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान शव को नीचे उतारा गया और आसपास की जगहों की तलाशी ली गई।
विज्ञापन


सुसाइड नोट में खुद को जिम्मेदार बताया
पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें कांस्टेबल ने अपनी मौत के लिए किसी को दोषी नहीं ठहराया और खुद को ही जिम्मेदार लिखा है। नोट की सत्यता और उसकी लिखावट की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी समय से ड्यूटी से अनुपस्थित था कांस्टेबल
प्रारंभिक जांच के अनुसार लक्ष्मीप्रसाद लंबे समय से शराब की लत से परेशान था और करीब 17 महीनों से पुलिस लाइन से गैरहाजिर चल रहा था। इस दौरान उस पर विभागीय कार्रवाई भी विचाराधीन थी।


मामले में आगे की जांच जारी
पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल की जांच, मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डिजिटल साक्ष्यों के बाद मौत के कारणों पर और स्पष्टता आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed