फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congress worker reached Electricity Regulatory Commission with lanterns and chimneys: 1750 crore electricity

लालटेन और चिमनी लेकर विद्युत विनियामक आयोग पहुंचे कांग्रेसी: सरकारी कार्यालयों का 1750 करोड़ बिजली बिल बकाया

Fri, 20 Jun 2025 12:04 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 20 Jun 2025 12:04 PM IST
सार

CG Congress : रायपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेसी लालटेन और चिमनी लेकर विद्युत विनियामक आयोग के दफ्तर पहुंचे।

विज्ञापन
Congress worker reached Electricity Regulatory Commission with lanterns and chimneys: 1750 crore electricity
लालटेन और चिमनी लेकर विद्युत विनियामक आयोग पहुंचे कांग्रेसी: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Congress : रायपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेसी लालटेन और चिमनी लेकर विद्युत विनियामक आयोग के दफ्तर पहुंचे। बिजली दरों में वृद्धि को लेकर की जा रही जनसुनवाई में विरोध जताया। सरकारी कार्यालय का 1 हजार 750 करोड़ रुपये बिजली बिल बकाया है। दूसरी ओर आम जनता का 500 रुपये भी बाकी रहे तो बिजली विभाग के लोग लाइन काटने पहुंच जाते हैं, जनसुनवाई भी चोरी छुपे की जा रही है।

विज्ञापन


पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरप्लस बिजली उत्पादन वाला प्रदेश है, लेकिन जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार छत्तीसगढ़ में बनी है, तब से लेकर आज तक बिजली विभाग का हाल बेहाल है। लगातार बिजली की दरों में वृद्धि की जा रही है। पूर्व की कांग्रेस सरकार की ओर से बिजली बिल हाफ योजना का लाभ इस प्रदेश के उपभोक्ताओं को मिल रहा था, उसे भी बंद कर दिया गया है। सुविधा के नाम पर बिजली विभाग की ओर से किसी भी प्रकार की व्यवस्था नहीं है। लगातार बिजली कटौती ,लो वोल्टेज से छत्तीसगढ़ की जनता परेशान है। 
विज्ञापन


स्मार्ट मीटर के नाम पर परेशान किया जा रहा
उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर सरकारी कार्यालय में पहले लगाना है, लेकिन अभी तक 15% भी नहीं लगा है। विभागों में और आम उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के नाम पर परेशान किया जा रहा है। स्मार्ट मीटर में बिजली बिल भी ज्यादा आने की शिकायतें लगातार आ रही है । बाकि सरकार की पूरी मंशा बन चुकी है बिजली की दर को बढ़ाने की। पूर्व की कांग्रेस सरकार ने 65 लाख से भी अधिक उपभोक्ताओं को बिजली बिल हाफ योजना का लाभ दिया जा रहा था, जिसे अब बंद कर दिया गया है। उपाध्याय ने बताया कि पावर कंपनी के 4500 करोड़ घाटे की याचिका की पूर्ति छत्तीसगढ़ की जनता से करने की तैयारी में है। छत्तीसगढ़ की सरकार  मई के बिल से में 7:15 फ़ीसदी एफपीपीएएस शुल्क बढ़ाने की तैयारी हो चुकी है। आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ प्रदेश में बिजली को लेकर ऐसे दिन देखने को मिलेंगे की लालटेन और मोमबत्ती का ही सहारा लेना पड़ेगा। इसीलिए आज विरोध प्रदर्शन लालटेन लेकर सरकार एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को जगाने किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन में ये हुए शामिल
प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, प्रमोद चौबे, कन्हैया अग्रवाल, कुमार मेनन, आकाश तिवारी,कमलाकांत शुक्ला, सुनील बाजारी, प्रशांत ठेंगड़ी, शीनू, देवकुमार साहू, ईश्वरी नामदेव, संदीप तिवारी, विनोद कश्यप, कुणाल दुबे, अनिल रायचूरिया, शीतेंद ठाकुर, अजय निषाद, प्रीति सोनी, विकास अग्रवाल,डोमेश शर्मा, शाहरुख अशरफी, अभिषेक ठाकुर, वेद प्रकाश कुशवाहा, हर्षित जायसवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed