फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congress won one of the four district seats in second phase in Bijapur

CG: दूसरे चरण की चार जिपं की सीटों में एक कांग्रेस ने जीती, तीन पर भाजपा समर्थित जीत के करीब

Thu, 20 Feb 2025 10:10 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 20 Feb 2025 10:10 PM IST
सार

बीजापुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए हुए उसूर व भोपालपटनम जनपद क्षेत्र के चार जिला पंचायत सदस्य की सीट में पामेड़ सीट पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ने जीत दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
Congress won one of the four district seats in second phase in Bijapur
कांग्रेस समर्थित सरोजनी कट्टम और भाजपा समर्थित शंकरैया माड़वी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए हुए उसूर व भोपालपटनम जनपद क्षेत्र के चार जिला पंचायत सदस्य की सीट में पामेड़ सीट पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ने जीत दर्ज कर ली है। वहीं, आवापल्ली, तिमेड व मद्देड़ सीटों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने निर्णायक बढ़त बनाई हुई है। उनकी जीत तय मानी जा रही है।

विज्ञापन


उसूर जनपद पंचायत क्षेत्र के पामेड़ व आवापल्ली की जिला पंचायत सीट को हाई प्रोफाइल माना जा रहा था। पामेड़ सीट से भाजपा समर्थित पूर्व जिला पंचायत सदस्य जानकी कोरसा को यहां से पहली बार चुनाव लड़ रही कांग्रेस समर्थित सरोजनी कट्टम के बीच मुख्य मुकाबला। इस मुकाबले में सरोजनी कट्टम ने जानकी कोरसा को पटखनी देकर चुनाव जीत लिया। 
विज्ञापन

वहीं, आवापल्ली सीट से कांग्रेस समर्थित पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम का मुकाबला भाजपा समर्थित शंकरैया माड़वी से हुआ। इस चुनावी मुकाबले में भाजपा समर्थित शंकरैया माड़वी कमलेश से काफी आगे चल रहे है। उनकी जीत निश्चित मानी जा रही है। इसी तरह भोपालपटनम जनपद क्षेत्र के तिमेड सीट से कांग्रेस समर्थित पूर्व जिला पंचायत सदस्य रहे बसंत ताटी की पत्नी लक्ष्मी ताटी चुनावी मैदान में थी। यहां से भाजपा समर्थित कविता कोरम अब तक कि गिनती में बड़े अंतर से लीड बनाई हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सीट से कविता कोरम की जीत भी तय मानी जा रही है। वहीं, मद्देड़ जिला पंचायत सीट से कांग्रेस समर्थित पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिच्चा मुतैया को पछाड़ते हुए भाजपा समर्थित प्रत्याशी पेरे पुलैया भी जीत की तरह अग्रसर हैं। बता दें कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में आज उसूर जनपद क्षेत्र में कुल 46 व भोपालपटनम जनपद क्षेत्र में 75 फीसदी मतदान हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed