फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congress protests in Chhattisgarh over the National Herald verdict Congress workers take to the streets in sev

National Herald: नेशनल हेराल्ड फैसले पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन, कई जिलों में सड़कों पर कांग्रेसी

Thu, 18 Dec 2025 05:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग, बेमेतरा, कोंडागांव, धमतरी, महासमुंद, गौरेला पेंड्रा मरवाही, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग, बेमेतरा, कोंडागांव, धमतरी, महासमुंद, गौरेला पेंड्रा मरवाही, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 18 Dec 2025 05:47 PM IST
सार

नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को राहत मिलने के बाद छत्तीसगढ़ में कांग्रेसियों ने जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के कई जिलों में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सत्यमेव जयते का नारा बुलंद किया। 

विज्ञापन
Congress protests in Chhattisgarh over the National Herald verdict Congress workers take to the streets in sev
कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को राहत मिलने के बाद छत्तीसगढ़ में कांग्रेसियों ने जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के कई जिलों में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सत्यमेव जयते का नारा बुलंद किया। इसी कड़ी में दुर्ग में पूर्व सीएम भूपश बघेल की अगुवाई कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं। कांग्रेस ने प्रदेश के कई जिलों दुर्ग, बेमेतरा, धमतरी, कोंडागांव, महासमुंद में प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

Congress protests in Chhattisgarh over the National Herald verdict Congress workers take to the streets in sev
पूर्व सीएम बघेल व अन्य - फोटो : अमर उजाला

दुर्ग में कांग्रेस का प्रदर्शन 
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेसियों के द्वारा आज प्रदेश भर में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया गया। दुर्ग के राजीव भवन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व गृहमंत्री साहू के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय का घेराव करने के लिए निकले। कांग्रेसी नेताओं ने सबसे पहले शनिचरी बाजार के समीप लगाए गए पहले बैरिकेडिंग को तोड़कर के भाजपा कार्यालय तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे लेकिन इस दौरान दूसरे बैरिकेडिंग में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने उन्हें वहीं रोक लिया जिसके कारण कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय तक पहुंच नहीं पाए।

 


   
विज्ञापन
विज्ञापन

Congress protests in Chhattisgarh over the National Herald verdict Congress workers take to the streets in sev
कांग्रेस ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

बेमेतरा में कांग्रेस का प्रदर्शन  
नेशनल हेराल्ड मामले में नेता विपक्ष राहुल गांधी को नई दिल्ली कोर्ट द्वारा क्लीन चिट दिए जाने के बाद आज गुरुवार को कांग्र्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय का घेराव किया। घेराव के लिए पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौके पर नारेबाजी की। इस घेराव को बेमेतरा जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने लीड किया। उन्होंने कहा कि यह घेराव भाजपा द्वारा वर्षों से कांग्रेस नेतृत्व के विरुद्ध की जा रही दुर्भावनापूर्ण, राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित कार्रवाई के विरोध में तथा सत्य और न्याय की विजय के समर्थन में किया। 


 
विज्ञापन

Congress protests in Chhattisgarh over the National Herald verdict Congress workers take to the streets in sev
धमतरी में कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
धमतरी में भी कांग्रेस का भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन 

नेशनल हेराल्ड मामले कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी को अदालत से राहत मिली है।जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी अब भाजपा के खिलाफ आक्रामक हो गई है।इस मामले को लेकर धमतरी में कांग्रेसी भाजपा कार्यालय का घेराव करने पहुँची थी।जिन्हें पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक दिया।जिस पर कांग्रेसी ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।इस दौरान कांग्रेसियों की पुलिस के साथ झूमा झटकी भी हुई।कांग्रेसियों ने कहा कि ईडी की पूरी कार्रवाई पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के इशारे पर रची साजिश थी। कांग्रेसियों ने कहा कि राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इंकार कर दिया।कांग्रेसियों ने इसे सत्य की जीत बताते हुए कहा कि भाजपा राजनीतिक प्रतिद्वंदिता और गलत मंशे से उनके नेता राहुल गांधी-सोनिया गांधी को परेशान करने के लिए ईडी के माध्यम से कार्रवाई करा रही थी। लेकिन अदालत के फैसले से साफ हो गया कि सत्यमेव जयते यानी हमेशा सत्य की जीत होती है। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज जिला भाजपा कार्यालय का घेराव करने जा रही थी।जिसमें जिला अध्यक्ष,विधायक,पूर्व विधायक व अन्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में शामिल हुए थे।इस दौरान कांग्रेसियों द्वारा रैली निकालकर कार्यालय का घेराव करने जा रही थी। सिहावा विधायक अंबिका मरकाम व कुरूद पूर्व विधायक लेखराम साहू बैनर को पकड़ कर चल रहे थे,तभी दोनों का पैर फसकर रोड पर गिर पड़े, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। 


 

Congress protests in Chhattisgarh over the National Herald verdict Congress workers take to the streets in sev
कोंड़ागांव में कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
नेशनल हेराल्ड मामले में कोंडागांव में कांग्रेस का प्रदर्शन 

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर कोंडागांव जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि घोष के नेतृत्व में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी को नई दिल्ली की अदालत द्वारा क्लीन चिट दिए जाने के विरोध में नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए जा रहे कथित राजनीतिक दुष्प्रचार के खिलाफ कोंडागांव स्थित भाजपा जिला कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। घेराव कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम भी मौजूद रहे। उन्होंने अपने बयान में कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बदनाम करने के उद्देश्य से नेशनल हेराल्ड प्रकरण को मनी लॉन्ड्रिंग से जोड़कर राजनीतिक हथियार बनाया गया। उन्होंने कहा कि सत्य को परेशान किया जा सकता है, लेकिन पराजित नहीं। आखिरकार सत्य की जीत हुई है और कोर्ट ने इस प्रकरण को खारिज कर दिया है। 

मोहन मरकाम ने नेशनल हेराल्ड के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह अखबार आज़ादी से पहले देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों द्वारा शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य देशवासियों तक सही सूचना और विचार पहुंचाना था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा आजादी के आंदोलन से जुड़ी इस विरासत में भी राजनीति देखती है और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की छवि खराब करने का प्रयास करती है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि घोष ने कहा कि भाजपा द्वारा बार-बार कांग्रेस नेतृत्व को झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश की जाती रही है, लेकिन न्यायपालिका ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि सच्चाई कांग्रेस के साथ है। उन्होंने कहा कि यह फैसला लोकतंत्र और संविधान की जीत है। घेराव के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और युवा कांग्रेस व महिला कांग्रेस के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, हालांकि मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि भाजपा इसी तरह राजनीतिक प्रतिशोध की राजनीति करती रही, तो कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

Congress protests in Chhattisgarh over the National Herald verdict Congress workers take to the streets in sev
महासमुंद में कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

महासमुंद में भी कांग्रेस ने किया प्रदर्शन 

महासमुंद में आज कांग्रेस ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी को सुप्रीम कोर्ट से रहत मिलने के बाद ईडी की कार्रवाई को लेकर जमकर विरोध जताया। जिला अध्यक्ष विधायक द्वारिकाधीश यादव के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कांग्रेस भवन से भाजपा कार्यालय घेराव के लिए निकले। इस बीच नगर पालिका के पास पुलिस ने कांग्रेसियों को रोक लिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की और पुलिस के साथ उनकी जमकर झड़प हुई। जिसके बाद कांग्रेसी बैरिकेट तोड़ते हुए भाजपा कार्यालय की ओर आगे बढ़ गए। पुलिस ने कांग्रेसियों को दोबारा बरौंडा चौक में रोक लिया। इस दौरान जिला अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव और प्रदेश प्रवक्ता अमरजीत चांवला ने ईडी की इस कार्रवाई को लेकर भाजपा को जमकर कोसते हुए कहा कि, कांग्रेस सत्य की लड़ाई हमेशा लड़ते रहेगी। दरसल नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी को बड़ी कानूनी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी द्वारा दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया है। कोर्ट के इस राहत के बाद कांग्रेस ईडी की इस कार्रवाई को द्वेषपूर्ण बताते हुए प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में यह विरोध आज महासमुंद में देखने को मिला है।


 

Congress protests in Chhattisgarh over the National Herald verdict Congress workers take to the streets in sev
गौरेला पेंड्रा मरवाही में कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

गौरेला पेंड्रा मरवाही में कांग्रेस का प्रदर्शन 

गौरेला पेंड्रा मरवाही में नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कथित दुरुपयोग को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भाजपा जिला कार्यालय का घेराव व प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन कांग्रेस पार्टी की मरवाही के पूर्व विधायक डॉ. के. के. ध्रुव एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष गजमती भानु के नेतृत्व में किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी प्रदर्शन में शामिल हुए। कांग्रेस कार्यकर्ता रैली के रूप में मुख्य मार्ग से भाजपा के जिला कार्यालय पहुची। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और ईडी की कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताया गया। भाजपा कार्यालय के पास पुलिस द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेड्स लगाए गए थे, जिन्हें कांग्रेसियों के द्वारा पार कर भाजपा कार्यालय के मेन पहुच गई लेकिन पुलिस बल ने उन्हें भाजपा कार्यालय के मुख्य द्वार पर ही रोक दिया।

जिसके बाद कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यालय के गेट के सामने ही बैठकर धरना देते हुए जमकर प्रदर्शन किया।  काँग्रेसी नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्षी दलों के नेताओं को डराने और दबाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामला पूरी तरह से राजनीतिक प्रतिशोध का प्रतीक है और इसके जरिए लोकतंत्र की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। पूर्व विधायक डॉ. के. के. ध्रुव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओ के ऊपर जिस तरफ के आरोप लगाए गए थे जिसे माननीय सुप्रीम कोर्ट ने खारिज करते हुए कहा है कि ऐसा कोई घोटाला नही हुआ है कोर्ट ने सभी को बरी किया है सत्य की जीत हुई है। भाजपा जो ईडी के जरिये कांग्रेस विधायको और नेताओं को अंदर कर रही है उसे के विरोध में यह प्रदर्शन रहा। वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष गजमती भानु ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ईडी का इस्तेमाल भाजपा सरकार द्वारा गलत तरीके से उपयोग करा कोर्ट ने भी यह माना कि ऐसा कोई घोटाला नही हुआ है।और ऐसे मामलों में अपराध दर्ज करने लायक कोई मामला नही बनता हमारा यही कहना है जो भाजपा के नेता केंद्र में बैठे है वे हमारे शीर्ष नेताओं को बदनाम करना बन्द करे।

Congress protests in Chhattisgarh over the National Herald verdict Congress workers take to the streets in sev
बीजापुर में कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

बीजापुर में कांग्रेस ने घेरा भाजपा कार्यालय
बीजापुर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर ने नेशनल हेराल्ड मामले में बड़ा प्रदर्शन किया। दिल्ली की एक अदालत द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की मनी लॉन्ड्रिंग शिकायत को खारिज करने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजापुर स्थित भारतीय जनता पार्टी  के जिला कार्यालय का घेराव करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर राजनीतिक बदले की भावना से कांग्रेस नेताओं को फंसाने का आरोप लगाया।

इस फैसले को सत्य की जीत करार देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के अध्यक्ष लालू राठौर ने  न्यायालय के निर्णय का स्वागत किया और कहा कि यह मोदी- शाह और भाजपा की साजिश का पर्दाफाश है। उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी मामला गढ़कर नेशनल हेराल्ड, कांग्रेस पार्टी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी की छवि धूमिल करने की कोशिश की गई, लेकिन अदालत ने ईडी की याचिका को खारिज कर सच्चाई को सामने ला दिया। प्रदर्शन में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा कार्यालय के बाहर भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर कर नारेबाज़ी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed