फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congress protests against the shortage of fertilizers for farmers in Balrampur Ramanujganj

बलरामपुर रामानुजगंज: किसानों को खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

Fri, 01 Aug 2025 06:07 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 01 Aug 2025 06:07 PM IST
सार

जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अजय सोनी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामचंद्रपुर के अध्यक्ष मोहन सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज दुबे, किसान कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष विकास दुबे राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय सचिव प्रतीक सिंह, कांग्रेस नेता संतोष यादव के नेतृत्व में आयोजित धरना प्रदर्शन। 

विज्ञापन
Congress protests against the shortage of fertilizers for farmers in Balrampur Ramanujganj
कांग्रेस का धरना प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर रामानुजगंज जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा जिले के समस्त सहकारी समितियां में खाद की किल्लत एवं केसीसी ऋण में किसानों को नगद भुगतान नहीं मिलने को लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज चांदनी चौक पर विशाल धरना प्रदर्शन कर प्रदेश भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताते हुए जमकर वक्ताओं ने कोसा। धरना प्रदर्शन के बाद किसानों की समस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौपा।

विज्ञापन


जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अजय सोनी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामचंद्रपुर के अध्यक्ष मोहन सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज दुबे, किसान कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष विकास दुबे राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय सचिव प्रतीक सिंह, कांग्रेस नेता संतोष यादव के नेतृत्व में आयोजित धरना प्रदर्शन में पूरे जिले से कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजू सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार की विफलता का आलम यह है कि अब सहकारी समितियां से खाद नदारत है।खाद न मिल पाने कारण किसानों को बाजार में बढ़े दाम पर खाद लेने को मजबूर होना पड़ रहा है जिले में 80% किसान ऐसे हैं जिन्हें केसीसी ऋण पर आधारित रहना पड़ता है और ऋण में नगद भुगतान मिल जाने से उनके द्वारा बाजार में खाद्य क्रय किया जाता है लेकिन नगद भुगतान न मिल पाने के कारण किसान खाद क्रय  कर पाने में असमर्थ है।
विज्ञापन


खाद के अभाव में किसानों के फसल बर्बाद हो रहे हैं। बलरामपुर क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता नन्हेंलाल गुप्ता ने अपने उद्बोधन में राज्य के भाजपा सरकार को किसान की समस्याओं को दूर करने में विफल बताया। कांग्रेस की महिला नेत्री ज्ञानती गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार रही है तब से किसानों की समस्याएं घटने की जगह लगातार बढ़ रही है यह बहुत शर्मनाक है। रामचंद्रपुर क्षेत्र के कांग्रेस नेता महेंद्र श्रीवास ने किसानों की समस्याओं को लेकर जमकर राज्य की भाजपा सरकार को लताड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed