फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congress President Rahul Gandhi addresses Jan Swaraj Sammelan at Raipur

राहुल गांधी का बीजेपी और संघ पर हमला, कहा- देश में भय का माहौल

Thu, 17 May 2018 01:40 PM IST
टीम डिजिटल,अमर उजाला, रायपुर
टीम डिजिटल,अमर उजाला, रायपुर Updated Thu, 17 May 2018 01:40 PM IST
विज्ञापन
Congress President Rahul Gandhi addresses Jan Swaraj Sammelan at Raipur
रायपुर में राहुल गांधी - फोटो : INC

कर्नाटक हारने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ‘हम लड़ते रहेंगे’ के संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे राहुल गांधी ने एक रैली को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी और आरएसएस नहीं चाहते कि इस देश की आवाज हो। उन्होंने कहा, " आरएसएस देश की हर संस्थान में अपना रास्ता बना रही है। ऐसा पाकिस्तान या तानाशाही में होता है।"

विज्ञापन


बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर सीधा हमला बोलते हुए राहुल ने कहा, " एक हत्या का आरोपी देश की राष्ट्रीय पार्टी का अध्यक्ष है। 'आरएसएस के लोग देश के हर संस्थान को अपने लोगों से भर रहे हैं। कांग्रेस ने ऐसा कभी नहीं किया। भाजपा नहीं चाहती कि रोहित वेमुला की तरह एक गरीब दलित युवा सपना देख सके। लोकतंत्र में गरीब, महिलाओं सब की जगह है।"
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, " आम तौर से जनता न्याय के लिये सुप्रीम कोर्ट जाती है, 70 साल में पहली बार आपने देखा होगा कि सुप्रीम कोर्ट के जज जनता के पास आकर कह रहे हैं कि हमें दबाया जा रहा है, हम अपना काम नहीं कर पा रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने आरएसएस और बीजेपी को महिला और आदिवासी विरोधी बताते हुए कहा, "बीजेपी वालों की विचारधारा है कि महिला की आवाज खुलकर नहीं गूंजनी चाहिए। इनका सोचना है कि महिला सिर्फ खाना पकाए, दलित सिर्फ सफाई करे और आदिवासी सिर्फ जंगल में रहें। इसीलिए वे सभी संस्थानों पर कब्जा कर रहे हैं।'' उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान गरीब देश नहीं है, यह गरीबों का देश है। छत्तीसगढ़ के पास क्या नहीं है? खनिज है, पानी है, लेकिन फिर भी छत्तीसगढ़ गरीब राज्य है।



किसानों की कर्जमाफी की चर्चा करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "अरुण जेटली कहते हैं कि किसान का कर्ज माफ करना हमारी सरकार का काम नहीं है, ऐसी कोई योजना नहीं है। वहीं, देश के 15 अमीरों का ढाई लाख करोड़ कर्ज माफ हो जाता है, इस पर वित्त मंत्री कुछ नहीं बोलते।''

राहुल गांधी रायपुर से जिला सुरगूजा के सीतापुर में लाल बहादुर स्टेडियम में आदिवासी रैली में हिस्सा लेंगे। शाम चार बजे बिलासपुर में जंगल सत्याग्रह आदिवासी रैली को भी संबोधित करेंगे। अगले दिन 18 को राहुल बिलासपुर और दुर्ग में भी विभिन्न वर्गों के लोगों से मिलेंगे और सम्मेलन में भाग लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed