फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congress MLA Vyas Kashyap and Sheshraj Harbans took a jibe at BJP government

CG: कांग्रेस MLA का आरोप, बोले- भाजपा सरकार में महिलाओं को खतरा, 8 माह में हुईं 600 से अधिक दुष्कर्म की घटनाएं

Mon, 02 Sep 2024 07:50 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: श्याम जी. Updated Mon, 02 Sep 2024 07:50 PM IST
सार

कांग्रेस विधायक व्यास कश्यप और पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंस ने छत्तीसगढ़ सरकार का तंज कसा। आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार को बने नौ माह हुआ है, जिसमें अपराध लगातार बड़ रहे हैं। दोषियों पर एफआईआर नहीं की जा रही है।
 

विज्ञापन
Congress MLA Vyas Kashyap and Sheshraj Harbans took a jibe at BJP government
प्रेस वार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के विधायक कार्यालय में जांजगीर विधायक व्यास कश्यप और पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंस ने 16 बिंदुओं को लेकर प्रेस वार्ता ली। इस दौरान भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाया। कहा कि प्रदेश में महिलाएं आसुरक्षित हैं। प्रदेश में 8 माह में 600 से अधिक दुष्कर्म की घटनाएं हुई हैं। 

विज्ञापन


कांग्रेस विधायक व्यास कश्यप और पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंस ने सरकार पर जमकर तंज कसा है। आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार को बने नौ माह हुआ है, जिसमें अपराध लगातार बड़ रहे हैं। दोषियों पर एफआईआर नहीं की जा रही है। भाजपा की सरकार दोषियों को बचाने का काम कर रही है। रोज-रोज प्रदेश में कहीं न कहीं सामूहिक दुष्कर्म हो रहे हैं। 
विज्ञापन


रायपुर के नया बस स्टैंड में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म होता है। दूसरे दिन रिपोर्ट दर्ज कराई जाती है, उसमें सामूहिक दुष्कर्म को नकारा जाता है। पुलिस दोषी को सजा दिलाने के बजाय बचाने का काम कर रही है। रायगढ़ के पुसौर में हुए आदिवासी महिला के साथ दुराचार किया गया, उसमें भी पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के बजाए आनाकानी कर रही थी। मीडिया के दबाव पर रिपोर्ट लिखी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा में मिले अकड़ों के अनुशान 8 माह में 600 से अधिक दुष्कर्म की घटना हुई हैं। भिलाई के स्कूल में चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुराचार की घटना हुई थी। बिना एफआईआर के एसपी ने घटना को नकार दिया, जबकि पॉक्सो एक्ट में प्रावधान है कि ऐसी घटना पर एफआईआर होनी चाहिए, उसके बाद जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed