फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congress MLA Vikram Mandavi held a press conference at the Press Club building in Bijapur

CG: पूर्व मंत्री महेश गागड़ा के बयान पर बोले विधायक मंडावी, कहा- क्या गरीबों को चुनाव लड़ने का अधिकार नहीं

Wed, 05 Feb 2025 03:21 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Wed, 05 Feb 2025 03:21 PM IST
सार

विधायक विक्रम मंडावी ने पूर्व मंत्री महेश गागड़ा से पूछते हुए कहा कि चुनावों में विक्रम मंडावी लोगों को कैसे भयादोहन कर रहे हैं। इसके बारे में भाजपा नेता प्रमाणिक तथ्यों के साथ जनता को बताएं। 
 

विज्ञापन
Congress MLA Vikram Mandavi held a press conference at the Press Club building in Bijapur
पत्रवार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने बीजापुर में प्रेस क्लब भवन में प्रेस वार्ता कर पूर्व मंत्री महेश गागड़ा के बयान पर प्रतिक्रिया दी। विधायक विक्रम मंडावी ने पूर्व मंत्री महेश गागड़ा से पूछते हुए कहा कि चुनावों में विक्रम मंडावी लोगों को कैसे भयादोहन कर रहे हैं। इसके बारे में भाजपा नेता प्रमाणिक तथ्यों के साथ जनता को बताएं। विधायक ने प्रेस वार्ता में आगे कहा कि भाजपा नेता महेश गागड़ा और भाजपा के जिला अध्यक्ष के पास ऐसा कोई प्रमाण नहीं है ये लोग सिर्फ चुनावों में हार के डर से बचने के लिए घटिया राजनीति कर रहे हैं। 

विज्ञापन


कांग्रेस विधायक ने प्रेस वार्ता में कहा कि पूर्व मंत्री महेश गागड़ा के द्वारा यह कहना कि वर्तमान में जो पंचायत चुनाव हो रहे हैं, उसमें गंगालूर क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य के अभ्यर्थी सोमलू हेमला को भी नक्सली से जोड़कर नक्सली पर्चा दिखाते हुए सोमलू हेमला को नक्सल समर्थक कहा जा रहा है। जो कि चुनावों को प्रभावित करने के लिए सरासर झूठ, भ्रम और अफवाह फैलाने का काम महेश गागड़ा और भाजपा जिला अध्यक्ष घासीराम नाग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि हम लोग डॉक्टर बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के संविधान को मानने वाले लोग हैं। देश के संविधान और लोकतंत्र पर हम विश्वास करते हैं। लेकिन एक ग़रीब व्यक्ति जिसके घर को साजिस करके तोड़ा गया वो व्यक्ति लोकतंत्र के महान पर्व में चुनाव लड़ रहा है। उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि जब घर तोड़ा गया था, तब यही भाजपा के जिला अध्यक्ष घासीराम नाग सहित तमाम भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने गंगालूर पहुंचकर सोमलू हेमला को न्याय दिलवाने की मांग करते हुए गंगालूर में धरना प्रदर्शन कर चक्का जाम किया गया और फिर वही सोमलू हेमला न्याय की मांग करते हुए चुनाव लड़ने का फ़ैसला करता है तो अब सोमलू हेमला भाजपा नेता महेश गागड़ा, जिला अध्यक्ष घासीराम और तमाम भाजपा नेताओं की नज़रों में नक्सली समर्थक हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने भाजपा नेताओं से सवाल पूछते हुए कहा कि लोकतंत्र में विश्वास रखते हुए क्या एक ग़रीब, पीड़ित व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ सकता? क्या ग़रीबों को चुनाव लड़ने का अधिकार नहीं है? विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि भाजपा कभी ग़रीब, शोषित, वंचित व्यक्तियों के साथ खड़ी नहीं रही ये सच्चाई आज लोगों के बीच दिख गया। विधायक विक्रम मंडावी ने प्रेस वार्ता में कहा कि पूर्व मंत्री महेश गागड़ा के द्वारा यह कहना कि कांग्रेस में अपराधी व्यक्ति चुनाव लड़ रहे है ? इस पर विधायक विक्रम मंडावी ने कहा महेश गागड़ा और भाजपा नेताओं को बताना चाहिए कि वे कौन कौन व्यक्ति है जो कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे है उनका नाम वे सार्वजनिक करें। लोकतंत्र में सबको चुनाव लड़ने का अधिकार है यदि उसे माननीय न्यायालय ने दोष मुक्त कर दिया हो। 


विधायक विक्रम मंडावी ने प्रेस वार्ता में महेश गागड़ा को नसीहत देते हुए कहा कि वे पहले अपने पार्टी को देखे और फिर अपने आप को देखें। महेश गागड़ा ख़ुद 302 के प्रकरण में जेल गए। प्रेस वार्ता में विधायक ने कहा बीजापुर के एक हिस्ट्रीशीटर, जिलाबदर जिसे लोग ब्लैक मैलर भी कहते हैं उनके साथ महेश गागड़ा का क्या संबंध है जो कि पूर्व मंत्री महेश गागड़ा के साथ सार्वजनिक तौर पर हर जगह उनके साथ घूमते रहता है। आगे कहा कि भाजपा और भाजपा के नेता महेश गागड़ा और उनके नेता सिर्फ और सिर्फ चुनावी हार और लोगों को बदनाम करने की नियत से किया गया काम है और कुछ नहीं। प्रेस वार्ता के दौरान जेसीसी (जे) के संभागीय उपाध्यक्ष विजय झड़ी, सीपीआई के जिला सचिव कमलेश झाड़ी, जिला पंचायत गंगालूर के अभ्यर्थी सोमलू हेमला और मंगू हेमला मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed