फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congress MLA Sangeeta Sinha reacted on Chhattisgarh budget 2024

CG Budget 2024: संगीता सिन्हा बोलीं- छत्तीसगढ़ वासियों के लिए नहीं, भाजपा लिए बना है बजट; पढ़िए किसने क्या कहा

Fri, 09 Feb 2024 05:20 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: श्याम जी. Updated Fri, 09 Feb 2024 05:20 PM IST
सार

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शुक्रवार को अपना पहला बजट प्रस्तुत किया है। बजट को लेकर संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता सिन्हा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। वहीं, भाजापा राष्ट्रीय अध्यक्ष किरण देव ने  बजट को विकसित छत्तीसगढ़ के लिए बेहतर बजट बताया है। 

विज्ञापन
Congress MLA Sangeeta Sinha reacted on Chhattisgarh budget 2024
विधायक संगीता सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शुक्रवार को अपना पहला बजट प्रस्तुत किया है। बजट को लेकर संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता सिन्हा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां पर भाजपा के विधायक हैं, केवल उन्हीं क्षेत्रों को विकास कार्यों की सौगात दी गई है और हमारे बालोद को पूरी तरह उपेक्षित किया गया है। 
विज्ञापन


संगीता सिन्हा ने कहा, 'यह केवल इसलिए, क्योंकि बालोद जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के विधायक हैं, परंतु यहां जनता सब देख रही है। पहला बजट कुछ खास नहीं रहा यह जनता और सरकार के बीच दूरी बनती हुई बजट प्रतीत हुई है, क्योंकि सीधे-सीधे जनता किसी सरकार की योजना से जुड़ पाए ऐसा इस बजट में देखने को नहीं मिला है। उन्होंने महतारी वंदन योजना पर छत्तीसगढ़ की डिप्टी सीएम द्वारा दिए गए बयान को लेकर भी आलोचना व्यक्त की है। विधायक ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ वासियों का नहीं, बल्कि भाजपा और भाजपाइयों के लिए बनाया गया बजट है।
विज्ञापन


महतारी वंदन योजना में महिलाओं के लिए बढ़ाए गए मापदंड
विधायक संगीता सिन्हा ने कड़े शब्दों में कहा कि पहले कहा गया था कि महतारी वंदन योजना का लाभ सभी को मिलेगा और कलेक्टर की पत्नी को भी मिलेगा। ऐसा बयान सरकार में आज डिप्टी सीएम रहे उनके नेताओं ने दिया था। लेकिन आज इतने मापदंड तय किए गए हैं, जिसको पूरा कर पाना हर एक महिला के लिए संभव है। केवल वह चुनावी वादे थे और अब ऐसा है कि मापदंड के अनुसार हर महिला इसके लिए पात्र साबित नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर-घर जाकर भराए थे फार्म
विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि चुनाव के समय भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रत्येक घरों में यह महतारी वंदन योजना के फॉर्म लेकर पहुंचे थे।  हर एक महिलाओं से यह फॉर्म भराया गया था, लेकिन आज कहा जा रहा है कि एक परिवार से केवल एक ही महिला को इसका लाभ मिलेगा। यह केवल चुनावी षड्यंत्र था, जिसके जल में लोग फंस गए हैं।

विधवा महिलाओं के साथ भेदभाव
'विधवा महिलाएं, जिन्हें पेंशन के रूप में पहले से 500 रुपये की राशि मिलती थी, उसे महतारी वंदन योजना में मर्ज किया जा रहा है। यह विधवा महिलाओं के साथ पूरी तरह भेदभाव है। उन्होंने कहा कि अब जब 1000 रुपये प्रति माह देने की बारी आ रही है तो विधवा महिलाओं के 500 रुपये काटकर केवल उन्हें 500 रुपये के लिए पात्र बनाया जा रहा है। क्या यह महिलाओं के अधिकार छीनने वाली सरकार नहीं है। मैं इसकी कड़ी आलोचना करती हूं।'

बजट में बालोद उपेक्षित
भारतीय जनता पार्टी की सरकार में बालोद में बेहतर प्रदर्शन करने में सरकार फैल रही है कांग्रेस की सरकार थी तो बालोद को भर भर कर विकास कार्य दिए गए अब जब भाजपा की सरकार आई है और जिले में तीनों विधायक कांग्रेस के हैं तो बालोद जिले के लोगों के साथ भेदभाव किया जा रहा है यह विधायकों नहीं अपितु बालोद की जनता के साथ भेदभाव है जनता सब देख और समझ रही है पहले ही बजट में सरकार की मंशा स्पष्ट हो चुकी है कि जहां-जहां अपने लोग हैं वहां-वहां ही विकास कार्य किए जाएं।

प्रदेश की जनता के विश्वास को पूरा करने वाला बजट- किरण देव
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व विधायक किरण देव ने प्रदेश सरकार के बजट को विकसित छत्तीसगढ़ के लिए बेहतर बजट बताया है। छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के लिए इस बजट में हर पहलु को ध्यान दिया गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी, पेयजल अधोसंरचना सहित समाज के अंतिम व्यक्ति तक चिंता की गई है। 

 बजट में समाज के हर वर्ग की चिंता की गई
उन्होंने कहा कि बस्तर से लेकर सरगुजा व पूरे छत्तीसगढ़ के संपूर्ण विकास की दस्तावेज का प्रस्तुतिकरण विधानसभा के पटल में रखा गया है। हम भरोसा दिलाते हैं कि विकास के माध्यम से हर क्षेत्र में तस्वीर व तकदीर बदलेंगे। किरण देव ने कहा सर्वहारा सर्वसेहमत वाला बजट है। यही पीएम मोदी की गारंटी है। जिसके लिए हम सब तन्मयता से जुटे हुए हैं। इस बजट में समाज के हर वर्ग की चिंता की गई है। इस परिकल्पना के साथ हम विकास की हर संभावाओं के लिए जुटेंगे। यह बजट तकनीकी संसाधनों को प्रोत्साहित कराने वाला होगा, जिससे हम नवीन संसाधनों के साथ विकास के नए आयामों को छू पाएंगे। 


जनता पर किसी प्रकार का कोई भार नहीं होगा
बुनियादी ढांचे के विकास के साथ जनता पर किसी प्रकार का कोई भार नहीं होगा। भाजपा अध्यक्ष के किरण देव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में बजट तैयार किया गया है व वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रखरता से प्रस्तुत किया है। इसके लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया है भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि बजट में बस्तर के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है बस्तर के महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय में 20 नये विभाग व 33 नवीन स्नातक व स्नात्तकोत्तर पाठ्यक्रम की गई है। इसके लिए उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल व वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed