{"_id":"6819dcf7f0702516fe002b5e","slug":"congress-mla-attacks-bjp-over-corundum-mine-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्तर की खनिज संपदा पर सियासत: कोरंडम खदान को लेकर कांग्रेस MLA का भाजपा पर हमला, बोले- जंगलों का हो रहा विनाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्तर की खनिज संपदा पर सियासत: कोरंडम खदान को लेकर कांग्रेस MLA का भाजपा पर हमला, बोले- जंगलों का हो रहा विनाश
Tue, 06 May 2025 03:32 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 06 May 2025 03:32 PM IST
सार
कुचनूर की कोरंडम खदान को लेकर कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने भाजपा सरकार पर खनिज लूट और जंगल विनाश का आरोप लगाया है। उन्होंने पर्यावरण नियमों और पेसा कानून के उल्लंघन का दावा करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपालपटनम ब्लॉक के कुचनूर गांव में स्थित कोरंडम खदान एक बार फिर विवादों के केंद्र में है। कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने भाजपा सरकार पर खनिज संपदा की खुलेआम लूट का गंभीर आरोप लगाया है। एक प्रेस वार्ता में उन्होंने बीजापुर के भाजपा नेता संजय लुंकड़ और रायपुर के कारोबारी कैलाश चंद्र अग्रवाल पर निशाना साधते हुए दावा किया कि इनके संरक्षण में खदान के आसपास पेड़ों की कटाई और साफ-सफाई का काम चल रहा है।
विज्ञापन
'खनन के नाम पर जंगलों का विनाश' – मंडावी
मंडावी ने आरोप लगाया कि वर्षों से बंद पड़ी कुचनूर की कोरंडम खदान को भाजपा के संरक्षण में अवैध रूप से पुनः शुरू करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने दावा किया कि जंगल में गुपचुप तरीके से पेड़ों की कटाई शुरू की गई है, जिसकी देखरेख भाजपा नेता संजय लुंकड़ कर रहे हैं। साथ ही, उन्होंने रायपुर के कारोबारी कैलाश चंद्र अग्रवाल को इस खदान की योजना का मुख्य सूत्रधार बताया, जिनके बारे में कहा जाता है कि वे भाजपा से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विक्रम मंडावी के सवाल
. क्या खदान को चालू करने के लिए पर्यावरण मंत्रालय या ग्रामसभा से अनुमति ली गई है?
. खदान का ठेका किसे और क्यों आवंटित किया गया?
. हजारों पेड़ों की कटाई की अनुमति किसने दी?
. क्या पेसा कानून और पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तार) अधिनियम का पालन किया गया?
कांग्रेस ने आंदोलन शुरू करने की घोषणा की
मंडावी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार का मकसद आदिवासी हितों की रक्षा करना नहीं, बल्कि अपने उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा, 'अगर सरकार संजय लुंकड़ और कैलाश चंद्र अग्रवाल की भूमिका पर चुप्पी साधेगी तो जनता इसे उनकी मिलीभगत मानेगी।' भाजपा नेता संजय लुंकड़ ने इन आरोपों को 'झूठा और बेबुनियाद' बताते हुए खदान में अपनी किसी भी भूमिका से इनकार किया है। वहीं, कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर व्यापक आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है। पार्टी का कहना है कि वह आदिवासियों के अधिकारों और जंगल की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरेगी।
विज्ञापन