{"_id":"cddf5622-d999-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"congress-legislative-assembly-session-will-boycott","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सल हमले के विरोध में विधानसभा सत्र बहिष्कार करेंगे कांग्रेस विधायक!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नक्सल हमले के विरोध में विधानसभा सत्र बहिष्कार करेंगे कांग्रेस विधायक!
रायपुर/एजेंसी
Updated Thu, 20 Jun 2013 04:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य के अधिकांश कांग्रेस विधायक नक्सली हमले के विरोध में अगले माह से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र का बहिष्कार करने के पक्ष में हैं। पार्टी से इस मसले पर विचार मंथन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विधानसभा का सत्र आगामी 15 जुलाई से शुरू होकर 19 जुलाई तक होगा और सदन की कुल पांच बैठकें होगीं। सत्र की अधिसूचना जारी होने के साथ ही कांग्रेस के भीतर इसके बहिष्कार की मांग जोर पकड़ने लगी है।
विज्ञापन
विधायकों का एक बड़ा वर्ग जहां बहिष्कार के पक्ष में है वहीं कुछ विधायक नक्सली हमले में शहीद नेताओं को दी जाने वाली श्रद्वांजलि में हिस्सा लेने के पक्षधर हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक दल के उपनेता रामपुकार सिंह, वरिष्ठ विधायक धर्मजीत सिंह, टी एस सिंहदेव, डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने अलग-अलग बातचीत में कहा कि उनकी व्यक्तिगत राय बहिष्कार के पक्ष में है पर कांग्रेस विधायक दल का जो भी सामूहिक निर्णय होगा, उसे वह मंजूर करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस के कार्यक्रम समन्वयक भूपेश बघेल का कहना है कि कुछ विधायकों ने बहिष्कार की बात जरूर की है पर इस बारे में कोई भी अन्तिम निर्णय कांग्रेस विधायक दल को करना है।