{"_id":"684b002680ee7eb180030493","slug":"congress-leader-vikas-upadhyay-attacks-nitish-modi-government-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय ने छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी के खिलाफ साधा निशाना, नीतीश-मोदी सरकार पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय ने छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी के खिलाफ साधा निशाना, नीतीश-मोदी सरकार पर हमला
Thu, 12 Jun 2025 10:00 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 12 Jun 2025 10:00 PM IST
सार
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय ने बिहार के "नौकरी दो या सत्ता छोड़ो" आंदोलन में हिस्सा लेने के बाद रामानुजगंज में केंद्र की मोदी सरकार, बिहार की नीतीश सरकार और छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलरामपुर-रामानुजगंज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय के बिहार में पार्टी के नौकरी दो या सत्ता छोड़ो विरोध प्रदर्शन में सम्मिलित होने के बाद रायपुर जाने के दौरान रामानुजगंज में एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव एवं नेता प्रतिपक्ष प्रतीक सिंह और किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विकास दुबे के नेतृत्व में नगर में स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ के भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए केंद्र की मोदी सरकार और बिहार के नीतीश सरकार पर भी निशाना साधा।
इस अवसर पर विकास उपाध्याय ने कहा कि 12 जून को बिहार राज्य के सभी जिलों में कांग्रेस पार्टी का महारैली आयोजित कर रोजगार कार्यालय में तालाबंदी और घेराव किया गया। बिहार के सभी जिलों के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा प्रभारी नियुक्त किया गया था। मुझे औरंगाबाद जिले का प्रभार दिया गया था।
उन्होंने बताया कि नेशनल करियर सर्विस के अनुसार बिहार में 34 लाख से भी अधिक लोगों ने नौकरी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया और इन लोगों को अभी तक नौकरी नहीं मिली, ऊपर से बिहार शासन यह कह रही है कि यहा कोई बेरोजगार नहीं है। नौकरी के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले लोगों में 73 फीसदी शिक्षित हैं तथा पूर्व की तुलना ग्रामीण एरिया में बेरोजगार दर 2.6% एवं शहरी एरिया में बेरोजगारी दर 7.3% बढ़ गई है।
विज्ञापन
इससे साफ हो गया है कि अभी भी बिहार में लाखों की संख्या में युवा बेरोजगार है और अपने राज्य को छोड़कर दूसरे राज्य में पलायन कर अपनी रोजी-रोटी तलाश रहे है। उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी के हित में निरंतर लड़ाई लड़ते आ रही है और इस बार भी बिहार की युवाओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ बृहद स्तर पर आंदोलन कर रही है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेरोजगारों को लेकर बड़ा बयान दिया था कि इन्हें बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। उन्हें रोजगार प्रदान करेंगे। लेकिन वर्तमान स्थिति में कोई बेरोजगारी भत्ता और किसी भी रोजगार नहीं देने की सूचना है। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व पार्षद कौशल जयसवाल, विकास गुप्ता,एनएसयुआई जिला अध्यक्ष राहुल बर्मन सनोज दास सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
रामानुजगंज से है 25 वर्ष पुराना नाता
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहा कि रामानुजगंज से मेरा 25 वर्ष पुराना नाता है। एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष रहने के दौरान छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर पर स्थित रामानुजगंज आता रहता था। यहां हमारे कई पुराने साथी हैं जो आज भी कांग्रेस पार्टी के मजबूती के लिए कार्य कर रहे हैं। उनसे मिलकर मुझे बहुत अच्छा लगता है। पुराने यादें भी ताजा हो जाती हैं।