फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congress leader Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra Surguja Division

भारत जोड़ो न्याय यात्रा: 13 फरवरी को सरगुजा पहुंचेंगे राहुल गांधी, जानें यात्रा का पूरा कार्यक्रम

Sat, 10 Feb 2024 08:00 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: श्याम जी. Updated Sat, 10 Feb 2024 08:00 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए सरगुजा संभाग में टीएस सिंहदेव की अध्यक्षता में बैठक हुई। सरगुजा संभाग को महत्वपूर्ण मानते हुए राहुल गांधी ने इसे अपने रूट में शामिल किया है।

विज्ञापन
Congress leader Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra Surguja Division
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरगुजा संभाग में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को छह जिला संगठनों की बैठक सरगुजा संभाग में यात्रा के प्रभारी टीएस सिंहदेव की अध्यक्षता में संम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए टीएस सिंहदेव ने कहा कि यात्रा कांग्रेस के लिए नहीं, बल्कि देश में लोकतंत्र को पुर्नस्थापित करने के लिए है। 

विज्ञापन


यात्रा के रूट में सरगुजा संभाग को शामिल करने के लिए स्थानीय तौर पर कोई मांग नहीं की गई थी। बावजूद इसके सरगुजा संभाग को महत्वपूर्ण मानते हुए राहुल गांधी ने इसे अपने रूट में शामिल किया है। सरगुजा के प्रति उनके इस संवेदनशील रुख का सम्मान करते हुए यात्रा को अभूतपूर्व रूप से सफल बनाना संभाग में समूचे संगठन की जवाबदेही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश में गरीबों के लिए आय की असमानता, युवाओं के लिए रोजगार, महिलाओं के लिए सम्मान, किसानों की उन्नति के लिए, श्रमिकों के बेहतर जीवन के लिए और लोकतंत्र में आमजन की भागीदारी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में हमारा कर्तव्य बनता है कि हम उनकी यात्रा को सफल बनायें। टीएस सिंहदेव ने कांग्रेसजनों के साथ ही सरगुजा के आमजनों का आवाहन किया है कि संघर्ष की इस लड़ाई में सहयोग दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी चंदन यादव ने कहा कि सरगुजा आंचल में यात्रा की सफलता से एक राजनैतिक संदेश जाएगा, जो कि अगामी लोकसभा चुनावों के लिये भी महत्वपूर्ण रहेगा। ऐसे में सरगुजा संभाग में कांग्रेस के संगठन को यात्रा को सफल करने की बड़ी जवाबदेही है, जिसे उसे पूर्ण करना है। 

राहुल गांधी का प्रस्तावित यात्रा कार्यक्रम
छत्तीसगढ में भारत जोड़ो न्याय यात्रा सबसे अधिक अवधि के लिए सरगुजा संभाग में रहेगी। यात्रा संभाग के तीन जिलों सूरजपुर, सरगुजा और बलरामपुर से होकर निकलेगी। बैठक के दौरान यह जानकारी मिली है कि सोमवार 12 फरवरी को राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा कोरबा जिले से संभाग के सीमा तारा गांव में पहुंचेगी, जो ग्राम शिवनगर में रात्रि विश्राम करेगी। 


13 फरवरी को यात्रा उदयपुर में रामगढ चौक से सुबह आठ बजे प्रारंभ होगी, जो करीब 11 बजे अंबिकापुर पहुंचेगी। दोपहर दो बजे अंबिकापुर में कला केंद्र मैदान पर आमसभा होगी। आमसभा के बाद यात्रा चार बजे अंबिकापुर से रवाना होगी, जो सरगुजा जिले से निकलकर बलरामपुर जिले के झींगों गांव में पहुंचकर रात्रि विश्राम करेगी। 14 फरवरी को यात्रा बलरामपुर, रामानुजगंज होते हुए झारखंड राज्य में चली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed