फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congress Leader Digvijay Singh said Delhi denied those people who tried to spread religious hatred

धार्मिक नफरत फैलाने वालों को दिल्ली की जनता ने उखाड़ फेंका : दिग्विजय सिंह

Thu, 13 Feb 2020 03:35 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 13 Feb 2020 03:35 AM IST
विज्ञापन
Congress Leader Digvijay Singh said Delhi denied those people who tried to spread religious hatred
दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो)

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भले ही कांग्रेस का खाता न खुल पाया हो, लेकिन भाजपा की सत्ता से दूरी पर पार्टी काफी खुश है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि दिल्ली चुनाव के नतीजे एक ‘अच्छा संकेत’ हैं। बुधवार को दिग्विजय ने कहा कि जिन्होंने ‘धार्मिक घृणा फैलाई’ और नागरिकता संशोधन कानून को भुनाने की कोशिश की जनता ने उनका साथ नहीं दिया और उन्हें उखाड़ फेंका। उन्होंने कहा कि बिहार और पश्चिम बंगाल में भी ऐसे ही नतीजे दोहराए जाएंगे।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने शाहीन बाग में चल रहे विरोध प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह द्वारा चुनाव पूर्व दिए गए बयानों पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, ‘अमित शाह जी लोगों से अपील करते थे कि वोटिंग बटन को इतने जोर से दबाना कि इसका करंट शाहीन बाग में महसूस हो। लेकिन जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती की बेटी ने अच्छा बयान दिया कि मतदाताओं ने ऐसे बटन दबाया कि करंट भाजपा को लग गया।
विज्ञापन


दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि सभी वोट ‘आप’ की ओर चले गए, क्योंकि लोगों ने उस शख्स और पार्टी का समर्थन किया जिस पर उन्हें यकीन था कि वह भाजपा को हरा पाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने 2019 के लोकसभा चुनाव में आप के मुकाबले दिल्ली में अधिक मत हासिल किए। सिंह ने बढ़ती बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था की खराब हालत का हवाला देते हुए हाल केंद्रीय बजट को निराशाजनक बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed