{"_id":"5c2f26a6bdec2256cd7e2079","slug":"congress-leader-charan-das-mahant-elected-president-of-chhattisgadh-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री रह चुके कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चरण दास महंत चुने गए छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री रह चुके कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चरण दास महंत चुने गए छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष
Fri, 04 Jan 2019 03:20 PM IST
आसिम खान
भाषा, रायपुर
भाषा, रायपुर
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 04 Jan 2019 03:20 PM IST
विज्ञापन
चरण दास महंत
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री चरण दास महंत को सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष चुन लिया गया। महंत चौथी बार जांजगीर चांपा जिले के सक्ती विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए हैं। वह तीन बार लोकसभा के सदस्य भी रहे हैं और यूपीए-टू सरकार में मंत्री भी रहे हैं।
विज्ञापन
नई सरकार के गठन के बाद विधानसभा में शुक्रवार को पहले सत्र के पहले दिन प्रोटेम स्पीकर रामपुकार सिंह ने कांग्रेस के विधायकों, भाजपा के विधायक पुन्नूलाल मोहिले, बहुजन समाज पार्टी और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के विधायकों को शपथ दिलाई। इस दौरान भाजपा विधायक दल की बैठक होने के कारण भाजपा के अन्य विधायक मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
विधायकों द्वारा शपथ लेने के बाद सदन में विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन हुआ। चरण दास महंत को विधानसभा अध्यक्ष चुनने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कृषि मंत्री रवींद्र चौबे, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) के विधायक धर्मजीत सिंह ने प्रस्ताव दिया, जिसका गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) की विधायक रेणु जोगी ने भी समर्थन किया।बाद में चरण दास महंत को सर्वसम्मति से विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया।
विज्ञापन
महंत के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, भाजपा के सदस्यों, पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी और उनकी पार्टी के सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। महंत ने भाजपा के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। महंत ने इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, विधायक धर्मजीत सिंह समेत सभी सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह विश्वास दिलाते हैं कि आसन सभी से समान व्यवहार करेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी दल राज्य के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे।