{"_id":"695140444ddb88b9d40054cf","slug":"congress-foundation-day-district-congress-committee-surguja-hoisted-flag-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस स्थापना दिवस: जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने किया ध्वजारोहण, राजनीतिक हालातों पर रखे गए विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस स्थापना दिवस: जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने किया ध्वजारोहण, राजनीतिक हालातों पर रखे गए विचार
Sun, 28 Dec 2025 08:08 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 28 Dec 2025 08:08 PM IST
सार
पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि आज देश में अंग्रेजी हुकूमत जैसी परिस्थितियां निर्मित की जा रही हैं, जिनका कांग्रेस मजबूती से मुकाबला करेगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम में शामिल कांग्रेस के नेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस पार्टी के 140वें स्थापना दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा द्वारा राजीव भवन में ध्वजारोहण एवं परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र गुप्ता ने पार्टी का ध्वज फहराया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सुरेंद्र गुप्ता एवं विमलेश सिंह को शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
परिचर्चा में जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस के इतिहास और महात्मा गांधी के सत्याग्रह के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में देश को बचाने के लिए सत्याग्रह का मार्ग ही समाधान है। वरिष्ठ नेता सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में हमेशा कांग्रेस और मजबूत होकर उभरती है। विमलेश सिंह ने कांग्रेस की विचारधारा को चिरस्थायी बताते हुए कहा कि फांसीवादी ताकतें इसे समाप्त नहीं कर सकतीं।
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि आज देश में अंग्रेजी हुकूमत जैसी परिस्थितियां निर्मित की जा रही हैं, जिनका कांग्रेस मजबूती से मुकाबला करेगी। नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने भाजपा पर समाज को बांटने का आरोप लगाया। प्रदेश महामंत्री द्वितेंद्र मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस सदैव शोषण के विरुद्ध खड़ी रही है।
विज्ञापन
पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने युवाओं से कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन सेवादल अध्यक्ष लोकेश कुमार ने किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।