फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congratulation program was organized in Kabirdham cm vishnu devo sai

Kabirdham: सीएम विष्णुदेव साय बोले- धैर्य रखें किसान, जल्द मिलेगी धान की अंतर राशि

Thu, 18 Jan 2024 05:37 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: श्याम जी. Updated Thu, 18 Jan 2024 05:37 PM IST
सार

कबीरधाम जिले में अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने सभा संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही धान की अंतर राशि एकमुश्त दी जाएगी।
 

विज्ञापन
Congratulation program was organized in Kabirdham cm vishnu devo sai
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बोड़ला ब्लॉक के कुसुमघटा गांव में अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, कृषि मंत्री राम विचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, पवन साय समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए। मुख्यमंत्री बनने के बाद साय का यह पहला कबीरधाम जिला आगमन था। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, 'पीएम नरेंद्र मोदी की गारंटी को लेकर काम किया जा रहा है। हमने किसान से प्रति क्विंटल 3100 रुपये के हिसाब से खरीदी का वादा किया है। वर्तमान में 2100 से 2200 रुपये प्रति क्विंटल के दाम से खरीदी की जा रही है। इसके बाद के अंतर की राशि जल्द दी जाएगी, इसलिए सभी किसान धैर्य रखें। जल्द ही धान की अंतर राशि एकमुश्त दी जाएगी।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'बीती सरकार के कार्यकाल के दौरान कई गड़बड़ी हुई हैं, इसमें से एक सीजीपीएसपी भर्ती भी रहा है। इस गड़बड़ी को लेकर हम सीबीआई जांच कराएंगे। इसके अलावा महिलाओं को 12 हजार रुपये प्रति वर्ष दिए जाने को लेकर कार्रवाई जारी है। इस योजना के लिए हमने बजट का प्रावधान कर दिया है। हमने जो भी घोषणा की है, सभी को पूरा करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed