फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Concerns related to electricity crisis in tribal village Gaurela-Pendra-Margahi Baiga

CG: बिजली संकट से परेशान बैगा आदिवासी ग्रामीण, अधिकारी अनजान; लोगों ने बिजली विभाग कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Thu, 15 May 2025 06:08 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरला पेंड्रा मरवाही Published by: श्याम जी. Updated Thu, 15 May 2025 06:08 PM IST
सार

गौरला पेंड्रा मरवाही जिले के गांव मेढ़िया कछार में पिछले 10 दिनों से बिजली ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Concerns related to electricity crisis in tribal village Gaurela-Pendra-Margahi Baiga
ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक ओर तापमान लगातार बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर बिजली की समस्या दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। गौरेला के बैगा आदिवासी बहुल गांव धनौली ग्राम पंचायत के आश्रित गांव मेढ़िया कछार में पिछले 10 दिनों से बिजली ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति ठप है। समस्या के समाधान के लिए जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई ध्यान न दिए जाने से नाराज ग्रामीणों ने आज बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया और तत्काल ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की। हालांकि, कार्यालय में कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं होने के कारण ग्रामीणों को केवल एक शिकायत पत्र देकर लौटना पड़ा।

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण न केवल बिजली, बल्कि पेयजल की भी गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। गांव में बुजुर्गों और छोटे बच्चों को इस भीषण गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार लाइनमैन और अन्य अधिकारियों से संपर्क कर ट्रांसफार्मर बदलने का अनुरोध किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारियों का कहना है कि ट्रांसफार्मर जलने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है और नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध होने पर इसे बदल दिया जाएगा। हालांकि, अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे और बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। बिजली विभाग से अपील की जाती है कि इस गंभीर समस्या पर त्वरित कार्रवाई की जाए ताकि बैगा आदिवासी समुदाय को इस भीषण गर्मी में राहत मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed