{"_id":"66320e2a5ce3affa540bce81","slug":"commissioner-organized-samadhan-shivir-camp-to-solve-problems-of-jagdalpur-municipal-corporation-employees-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: नगर निगम कार्यालय में शिविर का आयोजन, सुनीं गईं कर्मचारियों की समस्याएं; आयुक्त ने समाधान के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: नगर निगम कार्यालय में शिविर का आयोजन, सुनीं गईं कर्मचारियों की समस्याएं; आयुक्त ने समाधान के दिए निर्देश
Wed, 01 May 2024 03:11 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 01 May 2024 03:11 PM IST
सार
जगदलपुर नगर पालिक निगम में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए निगम कार्यालय में एकदिवसीय समाधान शिविर लगाया। इस दौरान कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर उन समस्याओं का समाधान करने का संबंधित विभाग को निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
समाधान शिविर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर पालिक निगम में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए आयुक्त हरेश मंडावी ने निगम कार्यालय में एकदिवसीय समाधान शिविर लगाया। इस दौरान कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर उन समस्याओं का समाधान करने का संबंधित विभाग को निर्देश दिया।
विज्ञापन
आयुक्त हरेश मंडावी के द्वारा निगम में कार्यरत नियमित कर्मचारी, प्लेसमेंट कर्मचारियों एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्यरत स्वच्छता दीदीयों के समस्याओं के निराकरण के संबंध में आयुक्त ने नई पहल की शुरुआत करते निकाय में कार्यरत कर्मचारियों के कई समस्याएं रहती हैं, जिसे वह अधिकारियों को अवगत कराने में संकोच करते हैं। इन सभी बातों को देखते हुए आयुक्त मंडावी ने कर्मचारियों के लिए समस्या समाधान शिविर का आयोजन कर नगर निगम के कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत होकर तत्काल संबंधित विभाग के अधिकारियों को कर्मचारियों का समस्या समाधान करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
यह समस्या समाधान शिविर प्रत्येक माह लगाया जाएगा। कर्मचारियों की समस्या समाधान में प्लेसमेंट कर्मचारियों ने अपनी पुरानी ईपीएफ राशि के संबंध में समस्या बताई। स्वच्छता दीदीयों ने भी अपनी समस्या आयुक्त के समक्ष रखी। साथ ही कर्मचारियों ने अपनी पदोन्नति, रुके हुए वेतन व अन्य बातें समाधान शिविर में रखा।
विज्ञापन
आयुक्त हरेश मंडावी ने समाधान शिविर में कहा कि नगर निगम में कार्यरत हमारे कर्मचारियों की कई समस्याएं रहती हैं। हमारे कर्मचारी संकोच से अपनी छोटी एवं बड़ी समस्याएं अधिकारियों को नहीं बता पाते हैं, जिससे उनके समस्या का निराकरण समय पर नहीं हो पता है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए एक दिवसीय समस्या समाधान शिविर का आयोजन निगम कार्यालय में किया गया, जिसमें उनकी समस्याओं से रूबरू होकर निराकरण संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।