फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Collision between truck and bus, five people including bus driver died

छत्तीसगढ़ : बस व ट्रक के बीच टक्कर में बस चालक समेत पांच लोगों की मौत

Sat, 23 Feb 2019 05:16 PM IST
Gaurav Pandey भाषा, रायपुर
भाषा, रायपुर Published by: Gaurav Pandey Updated Sat, 23 Feb 2019 05:16 PM IST
विज्ञापन
Collision between truck and bus, five people including bus driver died

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में बुधवार को बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में बस चालक समेत पांच लोगों की मृत्यु हो गई। मृतकों में एक बालिका और तीन महिला शामिल हैं। रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज यहां भाषा को बताया कि जिले के आरंग थानाक्षेत्र में बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में बस चालक नेपाल सिंह राणा, तान्या सलुजा (24), योग्यता साहू (17), उर्मिला बघेल (60) और एक अन्य महिला की मृत्यु हो गई, वहीं 28 यात्री घायल हो गए।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि यात्री बस आज रायपुर से महासमुंद जिले की ओर रवाना हुई थी। बस में लगभग 35 यात्री सवार थे। बस जब आरंग कस्बे के करीब थी तब ट्रक ने उसे टक्कर में मार दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटना स्थल के लिए पुलिस दल और एंबुलेंस को रवाना किया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों और शवों को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि 28 घायलों में से 18 घायलों को रायपुर के डाक्टर भीमराव आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अन्य घायलों को आरंग के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से पांच की हालत गंभीर है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed