फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Collector takes strict action in Sukma and notice issued to 23 cluster coordinators

Chhattisgarh: सुकमा में कलेक्टर की सख्त कार्रवाई, 23 संकुल समन्वयकों को नोटिस जारी

Wed, 30 Jul 2025 09:04 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 30 Jul 2025 09:04 PM IST
सार

सुकमा में शाला त्यागी बच्चों के पुनः प्रवेश में लापरवाही पर कलेक्टर ने 23 संकुल समन्वयकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। तीन दिन में जवाब न देने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

विज्ञापन
Collector takes strict action in Sukma and notice issued to 23 cluster coordinators
सुकमा में कलेक्टर की सख्त कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुकमा ज़िले में शिक्षा के क्षेत्र में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। शाला त्यागी बच्चों के पुनः प्रवेश को लेकर गंभीर चूक पाए जाने पर 23 संकुल समन्वयकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। यह कदम शासन के प्राथमिकता वाले कार्यक्रम में उदासीनता के मद्देनज़र उठाया गया है।

विज्ञापन


कलेक्टर ने निर्देश दिए कि यह कार्यक्रम सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शाला त्यागी बच्चों की पहचान, उनका ट्रैकिंग और स्कूलों में पुनः नामांकन की प्रक्रिया में अनदेखी सामने आने पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


नोटिस में संबंधित समन्वयकों से तीन दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने को कहा गया है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि यदि प्राप्त उत्तर असंतोषजनक पाए जाते हैं, तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध अगली अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में शिक्षा व्यवस्था को सुधारने और हर बच्चे को स्कूल से जोड़ने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासनिक स्तर पर हुई इस कार्रवाई को सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है कि शासन के निर्देशों की अवहेलना किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed