फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Collector inspected security arrangements and other preparations for Diwali

Surajpur: कलेक्टर ने दिवाली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियों को परखा, औचक निरीक्षण से चौंक गए लोग

Sun, 19 Oct 2025 09:46 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 19 Oct 2025 09:46 PM IST
सार

कलेक्टर ने दुकानों में आग से सुरक्षा के इंतजाम, अग्निशमन यंत्र, ट्रैफिक व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के उपायों का गंभीरता से निरीक्षण किया। कलेक्टर की यह चुपचाप और बेबाक जांच प्रशासन की तत्परता को दर्शाती है।

विज्ञापन
Collector inspected security arrangements and other preparations for Diwali
निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली जैसे बड़े त्योहार से पहले जब हर कोई खरीदारी और तैयारियों में व्यस्त था। उसी बीच छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के कलेक्टर एस. जयवर्धन अलग ही अंदाज में सड़कों पर नजर आए। पूरा मामला शनिवार की रात का है। जब कलेक्टर एक आम नागरिक की तरह शहर की सड़कों व शहर का जायजा लेने सड़क पर नजर आए। कलेक्टर को अपने बीच देखकर लोग भी चौंक गए।

विज्ञापन


जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
कलेक्टर ने सबसे पहले जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मौजूद मरीजों से बातचीत की, उनकी समस्याएं सुनीं और इलाज की स्थिति को परखा। दीपावली पर अक्सर जलने के मामलों में बढ़ोतरी होती है, इसलिए उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और मेडिकल स्टाफ को पहले से सतर्क रहने के निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्टर हाईस्कूल ग्राउंड में लगे पटाखा बाजार पहुंचे। यहां उन्होंने दुकानों में आग से सुरक्षा के इंतजाम, अग्निशमन यंत्र, ट्रैफिक व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के उपायों का गंभीरता से निरीक्षण किया। कलेक्टर की यह चुपचाप और बेबाक जांच प्रशासन की तत्परता को दर्शाती है। जैसे ही अधिकारियों और दुकानदारों को इस गुप्त निरीक्षण की जानकारी मिली। स्वास्थ्य विभाग, पुलिसकर्मी व पटाखा व्यापारी तुरंत सतर्क हो गए। कलेक्टर ने इस निरीक्षण से संदेश दिया कि त्योहार चाहे कोई भी हो, आम जनता की सुरक्षा और सुविधा से कोई समझौता नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed