फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Collector in Bilaspur formed team to investigate coaching institutes After accident in Delhi

Bilaspur: दिल्ली में हुए हादसे के बाद एक्शन में प्रशासन, कोचिंग संस्थानों में जांच के लिए गठित की टीम

Wed, 31 Jul 2024 10:22 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: श्याम जी. Updated Wed, 31 Jul 2024 10:22 PM IST
सार

बिलासपुर में संचालित विभिन्न कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा मानकों की जांच के लिए बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने एसडीएम के अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी बनाई है, जिसे पांच बिंदुओं में जांच कर दस दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी।

विज्ञापन
Collector in Bilaspur formed team to investigate coaching institutes After accident in Delhi
जांच कमेटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में कोचिंग के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत हो गई थी। इसके बाद बिलासपुर में संचालित विभिन्न कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा मानकों की जांच के लिए बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने एसडीएम के अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी बनाई है, जिसे पांच बिंदुओं में जांच कर दस दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी।

विज्ञापन


बिलासपुर पीएससी, यूपीएससी, नेट, स्लेट, सिविल जज, एडीपीओ, व्यापम आदि भर्ती परीक्षाओं की तैयारियां करवाने वाला गढ़ है। बिलासपुर का गांधी चौक कोचिंगों  का हब माना जाता है। यहां बड़ी संख्या में कई कोचिंग कॉम्प्लेक्स व बिल्डिंगों में संचालित है। कई कोशिकाओं के खुद के भवन हैं तो वहीं कई कोचिंग किराये के भवनों में संचालित हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश भर के युवा यहां आकर भर्ती परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। कलेक्टर अवनीश शरण ने कोचिंग में सुरक्षा मानकों की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी बनाई है, जिससे अभ्यर्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। कलेक्टर द्वारा बनाई गई कमेटी में एसडीम बिलासपुर अध्यक्ष होंगे। इसके अलावा एडिशनल एसपी शहर, अप्रयुक्त नगर पालिका निगम, होमगार्ड के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट, अपर संचालक उच्च शिक्षा सदस्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच कमेटी बुधवार शाम शहर के कोचिंग सेंटर पहुंची, कृषि कोचिंग सेंटर में अव्यवस्था पाई गई, उसे नोटिस जारी किया गया, कोचिंग सेंटर संचालक को नोटिस जारी कर फायर सेफ्टी को लेकर जरूरी निर्देश दिए गए। इसके अलावा दिल्ली आईएएस, कल्पवृक्ष, आचार्या और मोशन कोचिंग सेंटरो की जांच की गई, जिसमें पार्किंग और फायर की कमियां पाई गई, जिसे तीन दिनों के भीतर ठीक करने कहा गया है। इसके बाद नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed