फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Collector held a meeting with petrol pump operators of district many matters were discussed in Mungeli

Mungeli: कलेक्टर ने जिले के पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की बैठक, कई मामलों पर हुई चर्चा

Wed, 03 Jan 2024 02:02 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली
अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 03 Jan 2024 02:02 PM IST
सार

कलेक्टर ने कहा कि प्रदेशव्यापी ड्राइवरों की हड़ताल को ध्यान में रखते हुए जिले में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पेट्रोल पंपों में राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 

विज्ञापन
Collector held a meeting with petrol pump operators of district many matters were discussed in Mungeli
कलेक्टर ने जिले के पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेली में कलेक्टर राहुल देव ने जिला कलेक्टोरेट में जिले के पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक लेकर पेट्रोल, डीजल की उपलब्धता, वर्तमान स्थिति और ट्रांसपोर्टिंग के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान संचालकों ने पेट्रोल-डीजल ट्रांसपोर्टिंग के दौरान आ रही समस्याओं से अवगत कराया। कलेक्टर ने संचालकों को प्रशासन द्वारा हरसंभव मदद की बात कही और प्रतिदिन स्टॉक उपलब्धता की जानकारी जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने के लिए कहा। साथ ही संचालकों से कहा कि सभी पेट्रोल पंपों में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरा सुचारू रूप से संचालित होना चाहिए। यदि पेट्रोल पंप में कोई भी व्यक्ति वाद-विवाद या अन्य किसी तरह से कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश कर रहा हो तो उसकी सूचना प्रशासन को तत्काल उपलब्ध कराएं, जिससे संबंधित व्यक्ति पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जा सके।

विज्ञापन

 

कलेक्टर ने कहा कि प्रदेशव्यापी ड्राइवरों की हड़ताल को ध्यान में रखते हुए जिले में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पेट्रोल पंपों में राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही पेट्रोल पम्पों पर सुविधा हेतु टोल फ्री नम्बर 9406275513 एवं 8641002203 जारी किया गया है। उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को अपने संबंधित क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल के स्टॉक पर कड़ी निगरानी रखने एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन

 

कलेक्टर ने कहा कि आमजनों को किसी भी प्रकार से समस्या नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर ने जिले में पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस की आपूर्ति हेतु अपर कलेक्टर विजेंद्र सिंह पाटले को नोडल अधिकारी नियुक्त किया और संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर प्रतिदिन जिले में स्टॉक उपलब्धता की जानकारी देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने लोगों को किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों पर ध्यान न देने और अफवाह फैलाने वालों की जानकारी जिला प्रशासन को देने की अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed