फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Collector gave instructions to surrender the bank guarantee of 31 rice millers In Kabirdham

CG: कस्टम मिलिंग चावल जमा करने में देरी, कलेक्टर ने 31 राइस मिलर्स की बैंक गांरटी राजसात करने के दिए निर्देश

Fri, 18 Oct 2024 01:32 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: श्याम जी. Updated Fri, 18 Oct 2024 01:32 PM IST
सार

कबीरधाम कलेक्टर ने खाद्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव और नान तथा एफसीआई में चावल जमा करने के संबंध में समीक्षा की। 
 

विज्ञापन
Collector gave instructions to surrender the bank guarantee of 31 rice millers In Kabirdham
समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम कलेक्टर गोपाल वर्मा ने खाद्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव और नान तथा एफसीआई में चावल जमा करने के संबंध में समीक्षा की। कलेक्टर ने अब तक जिले में धान के उठाव के अनुपात में लक्ष्य के अनुरूप नान और एफसीआई में जमा किए चावल की विस्तृत जानकारी ली। कलेक्टर ने लक्ष्य के अनुरूप कम चावल जमा करने पर फटकार लगाई है। 31 राइस मिलर्स को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा चावल जमा नहीं करने पर बैंक गारंटी राजसात करने के साथ राइस मिल को ब्लैक लिस्टेड करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


कलेक्टर वर्मा ने जिले में नागरिक आपूर्ति निगम में शेष चावल को एक सप्ताह के भीतर जमा करने के लिए सभी राइस मिलर्स को निर्देशित किया। बैठक में बताया गया कि 31 राइस मिलर्स द्वारा 52 हजार 148 मी. टन चावल जमा करने का लक्ष्य है। इनके द्वारा 36 हजार 97 मी. टन चावल जमा किया गया है। 16 हजार 50 मी. टन चावल जमा करना शेष है।कलेक्टर गोपाल वर्मा ने कहा कि जिले में धान का उठाव हो चुका है, लेकिन चावल जमा करने की प्रक्रिया में तेजी लाने की आवश्यकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय सीमा के भीतर सभी राइस मिलर्स से चावल जमा कराएं और इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि तय समय सीमा में चावल जमा नहीं होता है, नियामानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


जिले में चावल जमा करने की प्रक्रिया में देरी से सार्वजनिक वितरण प्रणाली पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, जिससे आम जनता को असुविधा होगी। इसीलिए, समय पर चावल जमा करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। कलेक्टर ने अधिकारियों को नियमित रूप से मॉनिटरिंग करने, भौतिक सत्यापन और प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिला खाद्य अधिकारी सचिन मरकाम ने बताया कि जिले के राइस मिलर्स द्वारा तीन लाख 32 हजार 114 मी. टन धान का उठाव किया गया है। इसके अनुरूप राइस मिलर्स को दो लाख 24 हजार 830 मी. टन चावल जमा करना था लेकिन अब तक राइस मिलर्स द्वारा एक लाख 57 हजार 987 मी. टन चावल जमा किया गया है। कलेक्टर वर्मा ने शेष 66 हजार 847 मी. टन चावल जमा करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed