फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Collector Dr. Gaurav heard the problems of common citizens in Jandarshan in Raipur

Raipur News: कलेक्टर डॉ. गौरव ने जनदर्शन में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं, संबंधित विभागों को दिए निर्देश

Mon, 05 Aug 2024 09:16 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Mon, 05 Aug 2024 09:16 PM IST
सार

लोगों के अनेकों आवेदन मिले रेडक्रॉस सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर ने आम नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करने का निर्देश दिए। साथ ही प्राप्त आवेदनों के निराकरण के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Collector Dr. Gaurav heard the problems of common citizens in Jandarshan in Raipur
कलेक्टर डॉ. गौरव ने जनदर्शन में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों की समस्याओं को सुने। इस मौके पर लोगों के अनेकों आवेदन मिले रेडक्रॉस सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर ने आम नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करने का निर्देश दिए। साथ ही प्राप्त आवेदनों के निराकरण के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जनदर्शन के दौरान की पारागांव अभनपुर निवासी फूलबासन वर्मा ने सामान्य राशनकार्ड को अंत्योदय राशन कार्ड में बदलने के लिए आवेदन दिया। जिस पर कलेक्टर ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिए। बतरसी निवासी सुषमा यादव ने ग्राम पंचायत के सहायिका के पद के लिए आवेदन दिया था। उनको नियुक्ति मिल गया है, लेकिन अभी तक आदेश कापी नहीं मिली है। जिससे नियुक्ति में देरी हो रही है। 
विज्ञापन


रायपुर के उद्यानों में पदस्थ दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं मिलने को लेकर शिकायत, तिल्दा के बहराडीह निवासी तोरन ने बेजा कब्जा हटाने, रवि शर्मा ने वामनराव लाखे वार्ड में जलभराव की समस्या जैसे अन्य आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed