फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Collector did surprise inspection of many offices in Bilaspur

Bilaspur: कलेक्टर ने कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, 11 कर्मचारी मिले गैर हाजिर; वेतन काटने के दिए निर्देश

Wed, 31 Jan 2024 02:40 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: श्याम जी. Updated Wed, 31 Jan 2024 02:40 PM IST
सार

कलेक्टर अवनीश शरण संयुक्त जिला कार्यालय की विभिन्न शाखाओं और नये कंपोजिट बिल्डिंग में संचालित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया है। इस दौरान कई कर्मचारी गैर हाजिर मिले। कलेक्टर ने शोकॉज नोटिस जारी किया है।
 

विज्ञापन
Collector did surprise inspection of many offices in Bilaspur
कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने बुधवार को संयुक्त जिला कार्यालय की विभिन्न शाखाओं और नये कंपोजिट बिल्डिंग में संचालित कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। 11:30 बजे तक अनुपस्थित 12 से अधिक कर्मचारियों को शोकॉज नोटिस जारी करते हुए एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। एडीएम शिवकुमार बनर्जी भी निरीक्षण में उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान अधिकांश कर्मचारियों के टेबल पर नेमप्लेट नहीं पाए गए। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पहचान के लिए हर कर्मचारी की टेबल पर नेमप्लेट अनिवार्य रूप से हो, ताकि लोगों को उनको ढूंढने में सुविधा हो सके। 

विज्ञापन


कलेक्टर ने कहा कि उपस्थिति पंजी अधिकारी के कक्ष में रखा जाए। किसी बाबू के टेबल पर नहीं होने चाहिए। अधिकारी देखें कि कर्मचारी यदि पहुंचने में आधे घंटे विलंब हो तो पंजी में चिन्हित कर उन्हें नियमानुसार अनुपस्थित मानकर जरूरी कार्रवाई करें। कलेक्टर ने श्रम विभाग के निरीक्षण में कुछ काम से आए श्रमिकों से भी मुलाकात की। शहर की एक महिला श्रमिक ने बताया कि कार्ड में नाम सुधारने के लिए चॉइस सेंटर द्वारा 50 रुपये लिया गया है। जबकि इस काम के लिए शासन द्वारा लगभग 30 रुपये शुल्क निर्धारित है।
विज्ञापन


कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए चॉइस सेंटर की आईडी जब्त करने के निर्देश श्रम आयुक्त को दिए। उन्होंने कार्यालय की साफ-सफाई और दस्तावेजों के उचित रखरखाव पर जोर दिया। जैसे अपने घर को साफ सुथरा रखते हैं, उसी तरह की साफ सफाई अपने कक्ष और कार्यालय की भी करने के निर्देश दिए। कुछ राजस्व और श्रम निरीक्षकों के दौरे पर होने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर ने मोबाइल से उनसे संपर्क किया। किस काम से दौरे पर निकले हैं, इसकी जानकारी ली। उन्होंने कार्यालय प्रमुखों से अपने मातहत कर्मचारियों पर समुचित नियंत्रण रखकर नियमानुसार शासकीय कार्य समय पर संपादित करने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कर्मचारियों को वेतन काटने का मिला नोटिस
कलेक्टर जब कार्यालयों का निरीक्षण कर रहे थे, जिला कार्यालय के 11 कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए। उन्हें नोटिस जारी की गई है। इनमें 10 विभिन्न शाखाओं के कर्मचारी और एक भृत्य शामिल हैं। पड़वार सहायक अधीक्षक, सुषमा ताम्रकार सहायक वर्ग दो, प्रमोद दुबे सहायक वर्ग दो, रौनक शर्मा सहायक वर्ग दो, मेघा छाबड़ा, सहायक वर्ग दो, रीना सोनी सहायक वर्ग तीन, मनीष जायसवाल सहायक वर्ग तीन, शशि कैवर्त्य सहायक वर्ग तीन, दिव्या आयु, प्रीति राजगीर और भृत्य तुषार वैष्णव शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed