{"_id":"675133d8ff0e577c0d0d5105","slug":"cold-will-increase-in-the-northern-and-central-parts-of-chhattisgarh-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: छत्तीसगढ़ के उत्तरी और मध्य भागों में बढ़ेगी ठंड, दक्षिण क्षेत्र में बूंदाबांदी के आसार, जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: छत्तीसगढ़ के उत्तरी और मध्य भागों में बढ़ेगी ठंड, दक्षिण क्षेत्र में बूंदाबांदी के आसार, जानें
Thu, 05 Dec 2024 10:32 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 05 Dec 2024 10:32 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में फेंगल चक्रवाती तूफान का असर कम हो गया है। प्रदेश में इन दिनों मौसम साफ है। चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से एक-दो जगहों पर हल्की से हल्की बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
CG Weather
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में फेंगल चक्रवाती तूफान का असर कम हो गया है। प्रदेश में इन दिनों मौसम साफ है। चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से एक-दो जगहों पर हल्की से हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं एक बार फिर से न्यूनतम तापमान गिरावट का दौर शुरू होने वाला है। मध्य और उत्तर भागों में न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है। वहीं दक्षिणी भागों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगी।
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्व अरब सागर पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। यह आज शाम तक इसके पश्चिम की ओर बढ़ने और काम स्पष्ट होने की संभावना है। यही वजह है कि प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आ गई है। एक दो जगह पर ही हल्की से हल्की मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि छत्तीसगढ़ के उत्तर और मध्य भागों में आगामी दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगी। वहीं दक्षिणी भागों में आगामी 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इस दौरान दक्षिण क्षेत्र में कुछ जगहों पर हल्की से हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। आज गुरुवार को प्रदेश के एक-दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
बुधवार को प्रदेश के एक-दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश हुई है। सबसे अधिक बारिश बस्तर जिला के तोकापाल स्टेशन में दर्ज की गई है। वहीं प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दंतेवाड़ा और बालोद में दर्ज किया गया है। यहां 32.9 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री बलरामपुर में दर्ज किया गया। यह प्रदेश के सबसे ठंड इलाका रहा। वही रायपुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा रहा।