फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Cold will increase due to falling night temperature, western disturbance will be active from tomorrow in CG

CG Weather: छत्तीसगढ़ में रात का पारा लुढ़कने से बढ़ेगी ठंड, कल से पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, जानें मौसम का हाल

Fri, 07 Feb 2025 10:55 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 07 Feb 2025 10:55 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में गिरावट के बाद कोई बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन उत्तर और मध्य भागों में बदलाव हो सकता है। न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से रात में ठंड का अहसास होने लगी।

विज्ञापन
Cold will increase due to falling night temperature, western disturbance will be active from tomorrow in CG
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में गिरावट के बाद कोई बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन उत्तर और मध्य भागों में बदलाव हो सकता है। न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से रात में ठंड का अहसास होने लगी। प्रदेश में इन दिनों मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। आज शुक्रवार को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। वहीं गुरुवार को सबसे गर्म दंतेवाड़ा जिला रहा है। यहां अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री दर्ज किया गया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री बलरामपुर में रहा है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट होने के बाद कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। उत्तरी और मध्य भागों में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद दो से तीन डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से रात में ठंडी लौट सकती है। हालांकि इस बीच मौसम में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। 
विज्ञापन


आज मौसम में बदलाव होने से आगामी दिनों की तुलना में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं आठ फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे तापमान में फिर से वृद्धि का दौर शुरू होगी। उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में तापमान दो से चार डिग्री तक गिरने के बाद दोबारा तीन डिग्री की क्रमिक वृद्धि हो सकती है। वहीं राजधानी रायपुर में आज मौसम साफ रहेगा। इसके साथ ही यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री का आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed