{"_id":"692bce1bebab7146a50afa2c","slug":"cold-wave-intensifies-in-chhattisgarh-with-ambikapur-the-coldest-raipur-to-see-clear-weather-today-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather News: छत्तीसगढ़ में ठंड का असर बढ़ा, अम्बिकापुर सबसे ठंडा; रायपुर में आज रहेगा साफ मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में ठंड का असर बढ़ा, अम्बिकापुर सबसे ठंडा; रायपुर में आज रहेगा साफ मौसम
Sun, 30 Nov 2025 10:29 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 30 Nov 2025 10:29 AM IST
सार
बस्तर संभाग में रविवार को कहीं-कहीं बहुत हल्की फुहारें पड़ सकती हैं, और आगामी दो दिनों तक इसी तरह की स्थिति बनी रह सकती है। राजधानी में आज आसमान साफ रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में पारा लगातार नीचे जा रहा है और इसके साथ ही ठंड का असर पूरे प्रदेश में महसूस होने लगा है। राजधानी रायपुर में रात का तापमान गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि माना क्षेत्र का न्यूनतम तापमान लगभग 11 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे कम तापमान अम्बिकापुर में रिकॉर्ड हुआ, जहां न्यूनतम पारा 8.7 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 30 नवंबर से अगले दो दिनों के दौरान रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी संभव है। विभाग ने यह भी बताया कि 29 नवंबर को चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तरी श्रीलंका के समीप सक्रिय रहा। इसके उत्तर की ओर बढ़ते हुए रविवार सुबह तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्रप्रदेश के तटीय क्षेत्रों के पास पहुंचने का अनुमान है।
बस्तर संभाग में रविवार को कहीं-कहीं बहुत हल्की फुहारें पड़ सकती हैं, और आगामी दो दिनों तक इसी तरह की स्थिति बनी रह सकती है। राजधानी में आज आसमान साफ रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम करीब 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।