{"_id":"6940e345f1c93c7b0c02286c","slug":"cold-wave-in-chhattisgarh-halted-for-the-time-being-wind-direction-changed-temperature-increased-slightly-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather Update:छत्तीसगढ़ में ठंड पर फिलहाल ब्रेक, हवा की दिशा बदली, तापमान में हल्की बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather Update:छत्तीसगढ़ में ठंड पर फिलहाल ब्रेक, हवा की दिशा बदली, तापमान में हल्की बढ़ोतरी
Tue, 16 Dec 2025 10:12 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 16 Dec 2025 10:12 AM IST
सार
पिछले एक दिन में सरगुजा संभाग के बाहरी इलाकों को छोड़ दिया जाए तो प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर जैसी स्थिति देखने को नहीं मिली। दिसंबर की शुरुआत में कड़ाके की ठंड ने लोगों को खासा परेशान किया था, लेकिन फिलहाल तापमान स्थिर बना हुआ है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में इन दिनों ठंड के तेवर कुछ नरम पड़े हैं। हवा की दिशा उत्तर से बदलकर पूर्वी होने के कारण प्रदेश में सर्दी की रफ्तार थम गई है। बीते 24 घंटों के दौरान रात के तापमान में लगभग एक डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत महसूस हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक मौसम के मिजाज में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, हालांकि इसके बाद एक बार फिर ठंड बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।
पिछले एक दिन में सरगुजा संभाग के बाहरी इलाकों को छोड़ दिया जाए तो प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर जैसी स्थिति देखने को नहीं मिली। दिसंबर की शुरुआत में कड़ाके की ठंड ने लोगों को खासा परेशान किया था, लेकिन फिलहाल तापमान स्थिर बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले तीन से चार दिनों तक ठंड में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होगा और कुछ स्थानों पर हल्की कमी भी दर्ज की जा सकती है।
हवा की दिशा से बदला मौसम का मिजाज
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक हवा निश्चित अंतराल पर अपनी दिशा बदलती है। जब हवाएं उत्तर दिशा से आती हैं तो वे शुष्क और अधिक ठंडी होती हैं, जिससे तापमान तेजी से गिरता है। वहीं पूर्वी हवाओं के सक्रिय होने पर ठंड का असर कुछ कम हो जाता है। वर्तमान में पूर्वी हवाओं के प्रभाव के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला थमा हुआ है और कई इलाकों में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
अंबिकापुर सबसे ठंडा, रायपुर में मिली राहत
सरगुजा संभाग के अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब तीन डिग्री कम रहा और प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान रहा। माना क्षेत्र में तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रायपुर में रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
आज रायपुर का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रायपुर में सुबह के समय हल्की धुंध छाई रहने की संभावना है। दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ रहेगा। अगले 24 घंटों में यहां तापमान 13 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि फिलहाल भले ही ठंड में थोड़ी राहत मिले, लेकिन आने वाले दिनों में फिर से तापमान गिर सकता है, ऐसे में सतर्कता बरतना जरूरी है।