फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Cold wave continues to wreak havoc in Chhattisgarh, minimum temperature starts increasing after two days

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में शीतलहर का कहर जारी, दो दिनों बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू

Sat, 11 Jan 2025 10:34 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 11 Jan 2025 10:34 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। खास कर सरगुजा संभाग में ज्यादा ठंड है। सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कई इलाकों में शीतलहर का कहर जारी है। यहां न्यूनतम तापमान में लगातार नीचे  जा रहा है। इससे ठंडी में बढ़ोतरी होने लगी है।

विज्ञापन
Cold wave continues to wreak havoc in Chhattisgarh, minimum temperature starts increasing after two days
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। खास कर सरगुजा संभाग में ज्यादा ठंड है। सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कई इलाकों में शीतलहर का कहर जारी है। यहां न्यूनतम तापमान में लगातार नीचे  जा रहा है। इससे ठंडी में बढ़ोतरी होने लगी है। साथ ही सरगुजा संभाग के कुछ जिलों के साथ ही प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों के आउटर इलाकों ठिठुरन है। खासतौर सुबह और रात को ठंडी हवाएं ठिठुरा रही हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। हालांकि इस बीच न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी, जिससे ठंड में कमी आ सकती है। आज शनिवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आगामी दो तीन दिनों के बाद मौसम में बदलाव हो सकता है। 
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि छत्तीसगढ़ में उत्तरी हवाओं का आगमन जारी रहेगा। इस ठंडी हवाओं का प्रवाह से प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन एक दो दिनों में उत्तरी हवाओं का दिशा बदलने की संभावना है, जिससे रात का तापमान में धीरे धीरे बढ़ोतरी होगी, जिससे प्रदेश में ठंड में कमी आ सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज शनिवार को राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। बीते दिनों शुक्रवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं गुरुवार को 12.3 डिग्री दर्ज हुआ था। 


साथ ही दुर्ग का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री,  राजनांदगांव का 9.5 डिग्री, बालोद का 9.7 डिग्री, कांकेर का 11.9 डिग्री, कोरिया का 6.8 डिग्री,बिलासपुर का 10 डिग्री, मुंगेली का 7.4 डिग्री,  नारायणपुर का 6.9 डिग्री, बीजापुर का 12.7 डिग्री, सरगुजा का 4.3 डिग्री, गौरेला पेंड्रा मरवाही का 6.4 डिग्री, बस्तर का 10.5 डिग्री, दंतेवाड़ा का 7.7 डिग्री,  बलरामपुर रामानुजगंज का 4.3 डिग्री, कोरबा का 10.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed