फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Cold wave alert in these parts of Chhattisgarh, temperature remained at 3 degrees in Balrampur

Weather: छत्तीसगढ़ के इन भागों में शीतलहर का अलर्ट, बलरामपुर में 3 डिग्री रहा पारा, बस्तर में बारिश के आसार

Sun, 15 Dec 2024 10:55 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 15 Dec 2024 10:55 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में इन तीनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके साथ ही कई जिलों में शीतलहर के हालात हैं। 2 दिनों बाद प्रदेश के दक्षिणी भागों में बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
Cold wave alert in these parts of Chhattisgarh, temperature remained at 3 degrees in Balrampur
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में इन तीनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके साथ ही कई जिलों में शीतलहर के हालात हैं। 2 दिनों बाद प्रदेश के दक्षिणी भागों में बारिश होने की संभावना है। राजधानी रायपुर समिति प्रदेश घर में पिछले दो-तीन दिनों से लगातार ठंड पड़ रही है। रात का तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। वहीं सबसे ठंड बलरामपुर जिला रहा है। यहां न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, आज 15 दिसंबर को दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। अगले दो दिन में अधिक स्पष्ट होने और पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में तमिलनाडु के तट की ओर बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में उत्तर से आ रही शुष्क हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं ठिठुरन का भी एहसास हो रहा है। ग्रामीण और आउटर इलाकों में कड़ाके की ठंड के साथ ठिठुरन के हालात हैं। 
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट में बताया कि छत्तीसगढ़ में आगामी तीन दिनों तक मध्य और उत्तर भागों के जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। तीन दिनों के बाद दक्षिणी भागों के जिलों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि होने की संभावना है। वहीं 17 दिसंबर की रात और 18 दिसंबर की सुबह से दक्षिण भागों आकाश मेघमय रहने और एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने उत्तर छत्तीसगढ़ में एक दो जगह पर शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। राजधानी रायपुर में पिछले दो-तीन दिनों से लगातार ठंड पड़ रही है। रात का तापमान सामान्य से नीचे गिरा हुआ है। यहां शनिवार को न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम रहा। वहीं पेंड्रा रोड और दुर्ग में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed