फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Cold is gradually decreasing in Chhattisgarh, temperature will increase by the end of January

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड धीरे-धीरे हो रही कम, जनवरी के अंत तक बढ़ेगा तापमान

Sun, 25 Jan 2026 10:16 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 25 Jan 2026 10:16 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में जनवरी के आखिरी सप्ताह के साथ ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। हवा की दिशा में बदलाव के कारण ठंड का असर कम हो रहा है और प्रदेश के कई जिलों में रात का तापमान लगातार बढ़ रहा है। 

विज्ञापन
Cold is gradually decreasing in Chhattisgarh, temperature will increase by the end of January
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में जनवरी के आखिरी सप्ताह के साथ ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। हवा की दिशा में बदलाव के कारण ठंड का असर कम हो रहा है और प्रदेश के कई जिलों में रात का तापमान लगातार बढ़ रहा है। लोगों को सुबह-शाम की ठंड से अब धीरे-धीरे राहत मिलने लगी है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश के तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इससे दिन के समय हल्की गर्मी महसूस होने लगेगी। मौसम विभाग का कहना है कि फरवरी की शुरुआत के साथ ही ठंड और कमजोर पड़ेगी। दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी, जबकि रातें भी अपेक्षाकृत कम ठंडी रहेंगी। लोगों को सलाह दी गई है कि सुबह के समय अभी भी हल्की ठंड से बचाव रखें।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, फिलहाल दो मौसम तंत्र सक्रिय हैं। वहीं 26 जनवरी के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित कर सकता है, जिसका हल्का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी पड़ने की संभावना है। हालांकि इससे प्रदेश में बारिश की संभावना कम ही बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी रायपुर में सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। दिन में मौसम साफ रहेगा। रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा। कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। इस दौरान राजनांदगांव में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed