{"_id":"69180b7dcb068669830e1935","slug":"cold-intensifies-in-chhattisgarh-mercury-drops-in-raipur-cold-wave-warning-issued-in-several-districts-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather News: छत्तीसगढ़ में ठंड तेज, रायपुर में गिरा पारा; कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में ठंड तेज, रायपुर में गिरा पारा; कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी
Sat, 15 Nov 2025 10:41 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 15 Nov 2025 10:41 AM IST
सार
मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक रात के तापमान में खास उतार-चढ़ाव नहीं होगा। इसके बाद न्यूनतम पारा करीब 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। इसी दौरान उत्तरी और मध्य जिलों के कुछ हिस्सों में शीतलहर जैसी परिस्थितियाँ बन सकती हैं।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर भारत की ओर से आ रही ठंडी हवाएं छत्तीसगढ़ में भी असर दिखा रही हैं। सुबह और रात के समय तापमान लगातार नीचे जा रहा है। राजधानी रायपुर में इस सीजन में अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जो पिछले करीब तीन साल बाद रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा है।
मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक रात के तापमान में खास उतार-चढ़ाव नहीं होगा। इसके बाद न्यूनतम पारा करीब 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। इसी दौरान उत्तरी और मध्य जिलों के कुछ हिस्सों में शीतलहर जैसी परिस्थितियाँ बन सकती हैं।
मौसम विभाग ने जिन क्षेत्रों के लिए शीतलहर की चेतावनी दी है, उनमें गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, कोरबा, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर शामिल हैं। इन जिलों के कुछ पॉकेट अगले दिनों में तेज ठंड की चपेट में आ सकते हैं।
विज्ञापन
पिछले 24 घंटों में दुर्ग में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री और अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में आज आसमान साफ रहने के आसार हैं। यहां न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। सुबह और शाम चल रही हवा के कारण ठिठुरन का अहसास बढ़ सकता है।