फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Cold increases in Chhattisgarh, possibility of cold wave in many districts

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बढ़ी सर्दी, कई जिलों में शीतलहर के आसार

Sun, 07 Dec 2025 10:42 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 07 Dec 2025 10:42 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार नीचे जा रहा है, जिसके चलते सुबह और रात में गलन बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र, रायपुर ने बताया कि उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आज शीतलहर चल सकती है।

विज्ञापन
Cold increases in Chhattisgarh, possibility of cold wave in many districts
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार नीचे जा रहा है, जिसके चलते सुबह और रात में गलन बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र, रायपुर ने बताया कि उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आज शीतलहर चल सकती है। हालांकि अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में खास उतार–चढ़ाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन इसके बाद पारा 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।
विज्ञापन


आज भी राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। फिलहाल किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दो दिनों तक भी मौसम में बड़ा बदलाव देखने की संभावना कम है। रायपुर में सुबह धुंध छाए रहने की पूरी संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान लगभग 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटों में पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। दिन में सबसे अधिक तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि रात में सबसे कम 4.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed