{"_id":"680e0a897b0096c9ec008464","slug":"cobra-jawan-injured-in-ied-blast-in-bijapur-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन कगार: छठे दिन आईईडी ब्लास्ट में एक जवान घायल, अभी भी काली पहाड़ी को जवानों ने घेर रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन कगार: छठे दिन आईईडी ब्लास्ट में एक जवान घायल, अभी भी काली पहाड़ी को जवानों ने घेर रखा
Sun, 27 Apr 2025 04:14 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 27 Apr 2025 04:14 PM IST
सार
कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर चल रहे 'ऑपरेशन कगार' के छठवें दिन कोबरा बटालियन का एक जवान आईईडी ब्लास्ट में घायल हो गया। जवानों ने नक्सलियों के ठिकाने तक पहुंचकर गुफा में उनके निशान पाए, लेकिन नक्सली भाग चुके थे।
विज्ञापन
जवान
- फोटो : एएनआई
विस्तार
पिछले छह दिनों से कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर चल रहे 'ऑपरेशन कगार' चल रहा है। छठे दिन कोबरा बटालियन का एक जवान आईईडी ब्लास्ट में घायल हो गया। कर्रेगुट्टा पहाड़ी को अभी भी जवानों ने घेर रखा है।
विज्ञापन
बता दें कि बीती रात ऑपरेशन के दौरान जवान नक्सलियों के एक ठिकाने तक पहुंचने में सफल रहे थे, जिस गुफा तक जवान पहुंचे वहां नक्सली उनके आने से पहले ही भाग चुके थे। गुफा के अंदर जवानों ने एक बड़ा मैदान और पानी का स्रोत देखा। साथ ही नक्सलियों की मौजूदगी के निशान भी मिले। ऑपरेशन के छठवें दिन, कोबरा बटालियन का एक जवान आईईडी ब्लास्ट में घायल हो गया। कर्रेगुट्टा (काली पहाड़ी) को अभी भी जवानों ने घेर रखा है।
विज्ञापन