{"_id":"66156f59a9f975b56c03e7e9","slug":"cm-vishnudev-sai-will-hold-a-road-show-in-jagdalpur-on-april-12-lok-sabha-elections-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Elections: 12 अप्रैल को सीएम विष्णुदेव साय जगदलपुर में करेंगे रोड शो, तैयारी में जुटी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Elections: 12 अप्रैल को सीएम विष्णुदेव साय जगदलपुर में करेंगे रोड शो, तैयारी में जुटी भाजपा
Tue, 09 Apr 2024 10:10 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 09 Apr 2024 10:10 PM IST
सार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 12 अप्रैल को संभाग मुख्यालय जगदलपुर में रोड शो करेंगे, जिसकी तैयारियों में भाजपा जुट गयी है। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने ग्रामीण क्षेत्र छोटे आमाबाल में जनसभा की थी।
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में छत्तीसगढ़ में सर्वप्रथम बस्तर लोकसभा सीट में हो रहे चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रचार-प्रसार में जरा सी भी कसर नहीँ छोड़ना चाहती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोमवार को ग्रामीण क्षेत्र छोटे आमाबाल में जनसभा हुई। इसके बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 12 अप्रैल को संभाग मुख्यालय जगदलपुर में रोड शो करेंगे, जिसकी तैयारियों में भाजपा जुट गयी है।
विज्ञापन
मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने मुख्यमंत्री साय के प्रस्तावित होने वाले रोड शो की कार्ययोजना व तमाम तैयारी के संबंध में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बस्तर अंचल में सफलतम जनसभा की कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम व एकजुट प्रयास से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा ऐतिहासिक रही। आगामी 12 अप्रैल को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बस्तर आगमन हो रहा है। मुख्यमंत्री जगदलपुर नगर में रोड शो करेंगे व जनता के बीच पहुंचेंगे।
विज्ञापन
किरण देव ने कहा कि बस्तर से समूचे छत्तीसगढ़ में चुनावी फिजा और वातावरण बनता है। लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी महेश कश्यप भारी मतों से विजयी हो इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के रोड शो में सभी कार्यकर्ता संपूर्ण शक्ति लगाएं, उसी अनुसार तैयारी की रूपरेखा तय करें। लोकसभा चुनाव संयोजक श्रीनिवास राव मद्दी व भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने कहा कि मुख्यमंत्री के रोड शो शहर की जनता और सभी सम्मानीय समाजों को जोड़ना है। प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारी कार्ययोजना अनुरूप संपूर्ण ताकत लगायें। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नगर आगमन व रोड शो को भव्यतम बनाने चर्चा कर कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन
बैठक में प्रमुख रूप से शिवनारायण पांडेय, विद्याशरण तिवारी, महापौर सफीरा साहू, संजय पाण्डेय, वेदप्रकाश पाण्डेय, नरसिंह राव, आलोक अवस्थी, सुरेश गुप्ता, सुधा मिश्रा, अविनाश श्रीवास्तव, अश्विन सरडे, आर्येन्द्र आर्य, मनोहर तिवारी, संग्राम सिंह राणा, दीप्ति पाण्डेय, दयावती देवांगन, त्रिवेणी रंधारी,नीलम यादव, राजेन्द्र बाजपेयी, राजपाल कसेर, निर्मल देवांगन, राणा घोष, खेम सिंह देवांगन, दिगम्बर राव, मोती राम बघेल, यशवर्धन राव, शंभू नाग, महेन्द्र पटेल, नरेन्द्र पाणिग्रही, बबलू दुबे, संतोष बाजपेयी, ललिता बघेल, लक्ष्मी कश्यप,माहेश्वरी ठाकुर,कुसुम परिहार, शशि नाथ पाठक, प्रकाश झा, अतुल सिम्हा आदि सहित बडी़ संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।