{"_id":"68ae95bfee90b70d6307b28a","slug":"cm-vishnudev-sai-took-information-about-bastar-flood-from-japan-itself-instructed-to-speed-up-relief-work-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: जापान से ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ली बस्तर बाढ़ की जानकारी, राहत कार्यों में तेजी के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: जापान से ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ली बस्तर बाढ़ की जानकारी, राहत कार्यों में तेजी के दिए निर्देश
Wed, 27 Aug 2025 10:51 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 27 Aug 2025 10:51 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान बस्तर संभाग में आई बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान बस्तर संभाग में आई बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले और बस्तर संभाग आयुक्त डोमन सिंह से दूरभाष पर चर्चा कर राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली और जरूरी निर्देश दिए।
अधिकारियों ने बताया कि दंतेवाड़ा, बीजापुर और बस्तर जिले में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा, दरभा और तोकापाल विकासखंडों में प्रशासन लगातार राहत कार्य चला रहा है। लोहंडीगुड़ा विकासखंड के ग्राम मांदर से 21 ग्रामीणों को सुरक्षित निकाला गया है। हेलीकॉप्टर और नाव की मदद से भी ग्रामीणों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया। पिछले 24 घंटों में 68 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि एसडीआरएफ को हाई अलर्ट पर रखा जाए और राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। उन्होंने संभाग के सभी कलेक्टरों को निचले इलाकों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क करने और सुरक्षित स्थानों पर जल्द पहुँचाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
राहत कार्यों में जुटे प्रशासनिक अमले, एसडीआरएफ और पुलिस बल के प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार हर प्रभावित तक सहायता पहुँचाने और किसी को भी संकट में अकेला न छोड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।