{"_id":"658d2d0639f3307b160a77a7","slug":"cm-vishnudev-sai-took-blessings-of-baba-priyadarshi-ramji-at-banora-ashram-raigarh-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: बनोरा आश्रम पहुंचे CM साय, बाबा प्रियदर्शी रामजी का लिया आशीर्वाद; कहा- संतों से मिलती है सकारात्मक ऊर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: बनोरा आश्रम पहुंचे CM साय, बाबा प्रियदर्शी रामजी का लिया आशीर्वाद; कहा- संतों से मिलती है सकारात्मक ऊर्जा
Thu, 28 Dec 2023 01:38 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 28 Dec 2023 01:38 PM IST
सार
रायगढ़ प्रवास के दूसरे दिन सीएम विष्णुदेव साय ने बनोरा आश्रम पहुंचकर बाबा प्रियदर्शी रामजी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि साधु-संतों के आशीर्वाद से आध्यात्मिक शक्ति मिलती है, जिससे पूरी सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ा जा सकता है।
विज्ञापन
सीएम विष्णुदेव साय ने अघोरेश्वर बाबा रामजी के दर्शन किए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय गुरुवार को रायगढ़ प्रवास के दूसरे दिन बनोरा आश्रम पहुंचे। यहां सबसे पहले अघोरेश्वर बाबा रामजी की प्रतिमा के दर्शन किए। इसके बाद आश्रम में बाबा प्रियदर्शी रामजी से आशीर्वाद लेकर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और ख़ुशहाली की कामना की।
विज्ञापन
इस अवसर पर सीएम ने कहा कि साधु-संतों का आशीर्वाद होना मानव जीवन के लिए बहुत जरूरी है। साधु-संतों के आशीर्वाद से आध्यात्मिक शक्ति मिलती है, जिससे पूरी सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ा जा सकता है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में अघोर पंथ का बीजारोपण करने वाले वाले अघोरेश्वर के शिष्य बाबा प्रियदर्शी रामजी के कर कमलों से तीन दशक पहले रायगढ़ के पूर्वांचल स्थित ग्राम बनोरा में इस ट्रस्ट की नींव रखी गई थी, तब से लेकर आज तक यह ट्रस्ट राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। मनुष्य को आत्मिक रूप से शक्तिशाली बनाने के लिए अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा की स्थापना तीन दशक पहले की गई है।
विज्ञापन
अघोरश्वर महाप्रभु ने समाज के विकास की अवधारणाओं का सूत्रपात किया। इस दिशा में बहुत से अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए अघोरेश्वर के प्रिय शिष्य बाबा प्रियदर्शी रामजी ने बनोरा से जुड़ी अन्य शाखाओं का शिवरीनारायण, डभरा, चिरमिरी, अंबिकापुर सहित अन्य प्रांतों में भी विस्तार किया।
बनोरा से जुड़ी सभी शाखाओं में मानव सेवी गतिविधियां निरंतर संचालित हो रही हैं। बनोरा ट्रस्ट से जुड़ी सभी शाखाएं आस-पास क्षेत्र के मौजूद जरूरतमंद और बेसहारा लोगों को जीवन की मूलभूत आवश्यकता शिक्षा, चिकित्सा या आध्यात्मिक मूल्यों की शिक्षा देकर समाज कल्याण के लिए क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रही हैं।