फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Vishnudev Sai said– State Policy Commission will decide the direction of long-term development of the state

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- राज्य नीति आयोग प्रदेश के दीर्घकालिक विकास की दिशा तय करेगा

Thu, 05 Mar 2026 07:43 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 05 Mar 2026 07:43 PM IST
सार

नीति भवन में छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
CM Vishnudev Sai said– State Policy Commission will decide the direction of long-term development of the state
छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के पदभार ग्रहण समारोह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवा रायपुर स्थित नीति भवन में छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य नीति आयोग प्रदेश के दीर्घकालिक विकास विज़न को तय करने, साक्ष्य आधारित नीति निर्माण करने और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य की जरूरतों और चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए विकास की योजनाएं और रणनीतियां तैयार करने में आयोग की अहम जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी सोच के अनुरूप छत्तीसगढ़ में भी ‘छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट 2047’ तैयार किया गया है, जिसके माध्यम से प्रदेश के समग्र और दीर्घकालिक विकास की रूपरेखा तय की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि योजना आयोग के स्थान पर नीति आयोग का गठन एक दूरदर्शी निर्णय था। नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी जिलों का कार्यक्रम देश के पिछड़े क्षेत्रों के विकास में अहम भूमिका निभा रहा है, जिसका सकारात्मक प्रभाव छत्तीसगढ़ के आकांक्षी जिलों में भी देखने को मिला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति आयोग की विशेषता यह है कि यह क्षेत्र की वास्तविक जरूरतों के आधार पर नीति और योजना निर्माण को बढ़ावा देता है। इसी सोच के तहत राज्यों में भी राज्य नीति आयोग का गठन किया गया है, जो विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी के साथ प्रदेश में विकास को नई गति देने के लिए लगातार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि गणेश शंकर मिश्रा के प्रशासनिक अनुभव से राज्य नीति आयोग को नई दिशा और गति मिलेगी। आयोग से मिलने वाले सुझावों को राज्य सरकार गंभीरता से लेकर प्रभावी रूप से लागू करने का प्रयास करेगी।

नवनियुक्त उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश लगातार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बेहतर और भविष्योन्मुखी नीतियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ को अधिक समृद्ध और विकसित बनाने की दिशा में सभी के साथ मिलकर काम किया जाएगा।


कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक लता उसेंडी, विधायक अमर अग्रवाल, धमतरी महापौर रामू रोहरा, राज्य नीति आयोग के सदस्य डॉ. के. सुब्रह्मण्यम, सदस्य सचिव आशीष भट्ट, सचिव भुवनेश यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed