फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Vishnudev Sai said- Late Dilip Singh Judeo thoughts and work are a source of inspiration for the society

Chhattisgarh: सीएम विष्णुदेव साय बोले- स्व. दिलीप सिंह जूदेव के विचार और कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत

Sun, 09 Mar 2025 10:39 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 09 Mar 2025 10:39 AM IST
सार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के कुनकुरी के बाजारडांड़ में स्थापित स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की सात फीट ऊंची प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

विज्ञापन
CM Vishnudev Sai said- Late Dilip Singh Judeo thoughts and work are a source of inspiration for the society
सीएम साय ने स्व. दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के कुनकुरी के बाजारडांड़ में स्थापित स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की सात फीट ऊंची प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने स्व. जूदेव के जीवन, योगदान और समाज सेवा को दर्शाने वाली विशेष फोटो प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव का जीवन समाज सेवा, जनकल्याण और आदिवासी उत्थान के लिए समर्पित था। उनकी निस्वार्थ सेवा और योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव के विचार और सेवा कार्य आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज और प्रदेश के विकास में योगदान देना चाहिए। फोटो प्रदर्शनी में स्व. जूदेव के सामाजिक कार्यों, जनसेवा और विभिन्न प्रेरणादायक क्षणों को संजोया गया था, जिसे देखने बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed