फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Vishnudev Sai road show started from Sattiguri Chowk Raigarh

निकाय चुनाव: 'कांग्रेस हमेशा छल करते आई है... दुख-दर्द में भाजपा जनता के साथ रहती', रोड शो के बाद बोले CM साय

Wed, 05 Feb 2025 03:41 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Wed, 05 Feb 2025 03:41 PM IST
सार

रायगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रोड शो किया। रोड शो के बाद सीएम साय ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 13 महीने में भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को पूरा किया है और पूरे प्रदेश की जनता का विश्वास जीतने का काम किया है।  

विज्ञापन
CM Vishnudev Sai road show started from Sattiguri Chowk Raigarh
रोड शो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायगढ़ नगर निगम में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए महापौर प्रत्याशी चाय वाले जीवर्धन चौहान सहित अन्य वार्ड प्रत्याशियों के लिये रोड शो करके जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। मुख्यमंत्री साय आज दोपहर करीब सवा दो बजे रायगढ़ पहुंचे और सत्तीगुड़ी चौक से उनका रोड शो प्रारंभ हुआ। उनके साथ भाजपा के महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान, प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी व जिला भाजपा अध्यक्ष अरूणधर दीवान गाड़ी में मौजूद थे। 

विज्ञापन


शहर के सत्तीगुडी चौक से प्रारंभ यह रोड शो गद्दी चौक, सुभाष चौक होते हुए रामनिवास टाकीज चौक पहुंचा और हर जगह उनका गाजे-बाजे के साथ स्वागत करते हुए भाजपा कार्यकर्ता नजर आये। यह रोड शो घड़ी चौक, हंडी चौक, सिटी कोतवाली,हटरी चौक, गद्दी चौक, सुभाष चौक,नगर निगम, ओवर ब्रिज,के बाजू से रामनिवास चौक, संजीवनी परिसर से गोपी टॉकीज होते हुए शहीद चौक में खत्म हुई। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने पूरे प्रदेश में भाजपा की जीत तय होनें की बात कहते हुए कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल का फायदा नगरीय निकाय चुनाव में मिलेगा और नगरीय निकाव चुनाव में तीसरे इंजन की सरकार बन रही है। 
विज्ञापन


रोड शो के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, 'आज से प्रदेश में हमारा नगरीय निकाय चुनाव का प्रचार कार्यक्रम प्रारंभ हुआ है और कोरबा से इसकी शुरूआत हुई है। वहां सभा हुई और उसके बाद यहां दूसरा कार्यक्रम था। रायगढ़ हमारा पुराना क्षेत्र है, यहां की जनता ने आशीर्वाद देकर मुझे 20 सालों तक सांसद बनाया। जब भी मै यहां आता हूं भावुक हो जाता हूं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीवर्धन की चाय बहुत ही मीठी है  
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, 'भारतीय जनता पार्टी ने यहां से जीवर्धन चौहान को प्रत्याशी बनाया है। जीवर्धन आज भी अपनी आजीविका चाय बेचकर चलाते हैं। आज हमने इनकी चाय पी, जो बहुत ही मीठी थी। उससे भी मीठी जीवर्धन चौहान की जुबान है। रायगढ़ में महापौर चुनाव के अलावा वार्डों में भाजपा की जीत होगी, क्योंकि कांग्रेस जनता का विश्वास खो चुकी है।' 

कांग्रेस ने जनता को छलने का ही काम किया
सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस हमेशा छल करते आई है। 2018 विधानसभा चुनाव में 36 वादा लेकर ये लोग सरकार में आये, यहां की जनता से उन्हें बहुत बड़ा जनादेश मिला, लेकिन इन्होंने पांच साल में जनता को छलने का ही काम किया। इसलिए 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। लोकसभा चुनाव में भी छत्तीसगढ़ की जनता ने 11 में से 10 सीट जिताई और अब यही हाल नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस का होना है। 13 महीने में भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को पूरा किया है और पूरे प्रदेश की जनता का विश्वास जीतने का काम किया है।  


विकास के मुद्दों पर भाजपा चुनाव लड़ती है
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा, 'विकास के मुद्दों पर भी भाजपा चुनाव लड़ती है। पार्टी जनता के दुख दर्द में साल भर खड़ी रहती है। हमारे प्रधानमंत्री का नारा भी है, सबका साथ, सबका विकास, सबका विकास और सबका प्रयास। 13 महीनों में ही चहुंमुखी विकास हुआ है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed