फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Vishnudev Sai participated in state level Lord Sahastrabahu Jayanti organized in Katghora

CG: सहस्त्रबाहु जयंति में शामिल हुए सीएम साय, सौ बिस्तर अस्पताल की दी सौगात; मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

Fri, 08 Nov 2024 06:27 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Fri, 08 Nov 2024 06:27 PM IST
सार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कटघोरा में सहस्त्रबाहु जयंति में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सौ बिस्तर वाला अस्पताल बनाने की घोषणा की।
 

विज्ञापन
CM Vishnudev Sai participated in state level Lord Sahastrabahu Jayanti organized in Katghora
सहस्त्रबाहु जयंती में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटघोरा में आयोजित प्रांत स्तरीय भगवान सहस्त्रबाहु जयंती में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। अग्रसेन भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सौ बिस्तर वाला अस्पताल बनाने की घोषणा की। इसके अलावा और भी कई तरह की घोषणाएं मुख्यमंत्री के द्वारा की गईं।

विज्ञापन


प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कटघोरा के अग्रसेन भवन में आयोजित प्रांत स्तरीय भगवान सहस्त्रबाहु जयंती कार्यक्रम के अवसर पर मंचीय उद्बोधन के दौरान तीन प्रमुख मांगों को पूर्ण किया है। कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 100 बिस्तर अस्पताल बनाने की मांग पूरी की गई है। इससे आने वाले दिनों में स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी। इसी तरह कटघोरा बाईपास चौक का नामकरण भगवान सहस्त्रबाहु के नाम पर करने तथा उनकी मूर्ति स्थापना की मांग पर घोषणा की गई है।
विज्ञापन


कटघोरा में सर्किट हाउस की भी मंजूरी मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान की गई है। प्रमुख मांगों की घोषणा से क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है। कार्यक्रम के दौरान मौके पर मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, कलेक्टर अजीत वसंत, जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed