{"_id":"65d4cc8fe7849faf560d0656","slug":"cm-vishnudev-saay-birthday-tomorrow-a-day-before-raipur-rural-mla-motilal-sahu-invited-school-children-for-a-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM विष्णुदेव साय का जन्मदिन कल:एक दिन पहले रायपुर ग्रामीण MLA मोतीलाल साहू ने स्कूली बच्चों को दिया न्योता भोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM विष्णुदेव साय का जन्मदिन कल:एक दिन पहले रायपुर ग्रामीण MLA मोतीलाल साहू ने स्कूली बच्चों को दिया न्योता भोज
Tue, 20 Feb 2024 09:30 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 20 Feb 2024 09:30 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्म दिवस के एक दिन पहले रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने स्कूली बच्चों को न्योता भोज दिया। यह आयोजन एमएलए मोतीलाल अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत टेमरी स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में किया।
विज्ञापन
रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने स्कूली बच्चों को दिया न्योता भोज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्म दिवस के एक दिन पहले रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने स्कूली बच्चों को न्योता भोज दिया। यह आयोजन एमएलए मोतीलाल अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत टेमरी स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में किया। उन्होंने सीएम साय के जन्मदिन के एक दिन पहले स्कूली बच्चों के साथ न्योता भोज कर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की अग्रिम शुभकामना दी। सीएम साय का कल 21 फरवरी को जन्म दिवस है। विधायक साहू ने बच्चों को स्वयं भोजन परोसा और उनके बीच चटाई पर बैठकर भोजन भी किया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने कहा कि न्योता भोजन का उद्देश्य समुदाय के बीच अपनेपन की भावना का विकास, भोजन के पोषक मूल्य में वृद्धि और सभी समुदाय वर्ग के बच्चों में समानता की भावना विकसित करना है। अगर बच्चे पौष्टिक भोजन करेंगे तो उनके शारीरिक एवं बौद्धिक विकास में सकारात्मक गति मिलेगी और शरीक और मानसिक रूप से मजबूत बच्चे शिक्षा में अग्रणी रहेंगे। न्योता भोजन की अवधारणा सामुदायिक भागीदारी पर आधारित है। यह पूरी तरह से स्वैच्छिक है और समुदाय के लोग अथवा कोई भी सामाजिक संगठन, स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को पूर्ण भोजन का योगदान कर सकते हैं। अतिरिक्त पूरक पोषण के रूप में खाद्य सामग्री का योगदान कर सकेंगे।
विज्ञापन